प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है अगुम्बे गांव, देखने को मिलेंगे मनोहर दृश्य

भारत विविधताओं से भरा देश है जो की इसकी जलवायु एवं भूगोल से भी दिखाई देता है।भारत के पश्चिमी घाट में सघन वनों का विस्तार है जहां हरे भरे जंगल एवं शांतिपूर्ण वातावरण जार किसी को अपनी ओर बुलाता है। ऐसा ही एक छोटा सा गांव है अगुम्बे।पश्चिमी घाट के वनों में कर्नाटक राज्य में बसा यह गाँव प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है। यही कारण है कि गुजरे जमाने के प्रसिद्ध सीरियल मालगुडी डेज की शूटिंग भी यहीं हुई थी।यहां घूमने के लिए कई स्थान हैं। कर्नाटक के शिमोगा जिले में बसा यह गाँव बेंगलोर से 357 एवं मंगलोर से 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ से अरब सागर मात्र 55 किलोमीटर है।यहाँ घूमने के लिए कई जगह हैं आइये जानते हैं अगुम्बे के बारे में।

कुंदाद्रि हिल

ये पहाड़ियां शिमोगा जिले को तीर्थल्ली तालुका में स्थित हैं।इन पहाड़ियों की समुद्र तल ऐ औसत ऊंचाई 3200 मीटर है। यहाँ घने जंगल हैं जो बहुत ही सुन्दर लगते हैं।यहाँ तुंगा नदी बहती है।

कूडलू तीर्था फाल

यह प्रपात सीता नदी द्वारा बनाया हुआ है जो लगभग 300 फ़ीट की ऊंचाई से गिरती है।मानसून एवं सर्दियों का समय यहाँ घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है।पास ही मंकी फाल भी है।

सनसेट पॉइंट

यह स्थान अगुम्बे गांव से मात्र 10 मिनट की दूरी पर है।यहाँ से सनसेट का नजारा देखने बहुत ही शानदार लगता है। यहाँ से अरब सागर भी दिखाई देता है।

बरकाना फाल

यह भारत के सबसे ऊंचे प्रपातों में से 11वें स्थान पर है जिसकी ऊंचाई 850 फ़ीट है।यह फॉल सीता नदी द्वारा बनाया हुआ है।यहाँ मिलने वाले एक जीव माउस डियर बरका के नाम पर इस फाल का नाम बरकाना पड़ा है।

गोपलाकृष्ण मन्दिर

यह मंदिर अगुम्बे गाँव के पास ही कुछ दूरी पर स्थित है।यह एक 14वीं सदी का शानदार मन्दिर है।यह होयसल राजाओं द्वारा बनवाया गया था।यहाँ तक केवल पैदल ही जाया जा सकता है।