रोमांचक यात्रा के लिए प्रसिद्द है तीर्थन घाटी, मिलता हैं नैसर्गिक सुंदरता का विहंगम दृश्य

भारत के उत्तर में स्थित हिमालयी राज्य नैसर्गिक सुंदरता के केंद्र हैं।हरी भरी वादियां,शांत वातावरण,घुमावदार रास्ते सभी का मन मोह लेते हैं।वैसे तो हिमाचल प्रदेश पूरा ही घूमने लायक है लेकिन यहाँ की तीर्थन घाटी रोमांचक यात्रा करने वालों के लिए सबसे मुफीद जगह है।तीर्थान घाटी ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार भी कहलाती है।तीर्थन घाटी का नाम यहां बहने वाली तीर्थ नदी के ऊपर पड़ा है जो की आगे चलकर लारजी में ब्यास नदी में मिल जाती है।पहाड़ों के किनारे किनारे यहाँ कई छोटे छोटे गाँव हैं जो बहुत ही सुन्दर लगते हैं।आइये जानते हैं यहाँ क्या क्या किया जा सकता है।

रिवर क्रासिंग

यहां एक हार्नेस से आपको बाँध दिया जाता है।नीचे नदी बह रही होती है।आपको हार्नेस के सहारे नदी पार करनी होती है।यह बहुत ही रोमांचक गतिविधि है।नीचे बहती कल कल करती नदी बहुत शानदार लगती है। अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स में रुचि रखते हैं और कम्फर्टेबल हों तो ही इसे ट्राई करें।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में ट्रेकिंग

आप यहाँ ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।यहां बीच बीच में आराम करने के केम्प बने हुए हैं।आप अपनी सहूलियत के अनुसार ही यहाँ रुक एक्ट हैं और आगे बढ़ सकते हैं।

सर्लोस्कार झील

यह झील झालोरी दर्रे से 5 किलोमीटर की दूरी पर है।यह झील बहुत ही साफ़ है।यहाँ बूढी नागिन का मन्दिर है जो आस पास बहुत प्रसिद्ध है।यहाँ आस पास ओक के पेड़ों के जंगल हैं।

जीभी

यह चारों और से पहाड़ों एवं पेड़ों से घिरा हुआ एक सुन्दर सा कस्बा है।यहाँ आप शांत वातावरण का मजा ले सकते हैं।यहाँ कई छोटे गेस्ट हाउसेस भी हैं।यहाँ टेंट भी अवेलेबल हैं।आप यहाँ अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

कुल्लू के पास यह राष्ट्रीय पार्क भारत के प्रमुख पार्कों में से एक है।यहाँ कई विलुप्त प्रकार के वन्यजीव पाये जाते हैं जो भारत में और कहीं नहीं दिखाई देते।यहाँ आप स्नो लेपर्ड भी देख सकते हैं।