जवाहरातों का शहर है 'मणिपुर', जानें यहां के दर्शनीय स्थलों के बारे में

भारत के उत्तर पूर्व में बसा हुआ छोटा सा राज्य मणिपुर पर्यटन की दृष्टि से बहुत कुछ समेटे हुए है। इस राज्य के दक्षिण में मिजोरम,उत्तर में नागालैंड,पश्चिम में आसाम और पूर्व में म्यांमार लगता हुआ है। मणिपुर का मतलब होता है जवाहरातों का शहर। कहा जाता है कि महाभारत काल में अर्जुन ने यहाँ की राजकुमारी चित्रांगदा से प्रेम विवाह किया था। इस यहाँ की राजधानी इम्फाल है जो भारत के सभी प्रमुख हवाई अड्डों के साथ प्रमुख राजमार्ग से भी जुड़ा हुआ है। यह राज्य सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत विविधतापूर्ण है। मैती, नगा और कुकी यहाँ की जनजातियां हैं जो इस राज्य की समृद्ध विरासत को आज भी सहेजे हुए हैं। आइये जानते हैं मणिपुर की प्रमुख दर्शनीय जगहों के बारे में।

लोकटक झील

मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 53 किलोमीटर की दुरी पर स्थित यह झील स्थित है। यह ताजे पानी की भारत में सबसे बड़ी झील है। इस झील के ऊपर तैरते हुए टापू हैं जिन्हें स्थानीय भाषा में फुमड़ी कहा जाता है।सेमडा ऐसा ही एक टापू है जो लगभग 300 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है।

कैबुल लामजाओ नेशनल पार्क

लोकटक झील के चारों और फैला हुआ यह पार्क वन्य जीव जंतुओं की विभिन्न प्रजातियों को संरक्षण दिए हुए है। यहाँ हिरन की एक प्रजाति पाई जाती है जिसे सेंगाई कहते हैं, यह आपको पूरी दुनिया में यहीं देखने को मिलेंगे।40 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ यह पार्क दुनिया का पहला पानी पर तैरता हुआ पार्क है।

कांगला फोर्ट

इम्फाल नदी के पास ही स्थित यह पार्क शाही परिवार का निवास स्थल रहा है। किले में कई मंदिर भी हैं। किले का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहता है।

इमा कैथल मार्केट

इमा कैथल का मतलब होता है माओं द्वारा चलाया जाने वाला बाजार। यह बाजार पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किया जाता है। 500 साल पुराने इस बाजार में आपको 5000 से भी ज्यादा महिलाएं विभिन्न चीजें बेचती हुई नजर आ जाएंगी। मसाले,कपडे,घरेलू सामान,मछली आप यहाँ से खरीद सकते हैं।

आई एन ए मेमोरियल

आई एन ए के वीर जवानों की याद में बने इस मेमोरियल में आपको कई जानकारी मिलेंगी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व में यहाँ आई एन ए के कई सैनिक वीर गति को प्राप्त हुए थे। यहाँ एक युद्ध संग्रहालय भी है।