चंबा में देखने को मिलते हैं बर्फ से ढके पहाड़, ले यहां घूमने का मजा

वैसे तो पूरा का पूरा उत्तराखण्ड ही घूमने लायक है पर चम्बा अपने आप में एक अलग स्थान रखता है। यहां ऊंचे ऊंचे पहाड़ , नदियां आपको अपनी और मानो बुला रहा हों। चारो और देवदार के पेड़ बहुत ही सुंदर नजारा पेश करते हैं। चंबा मसूरी से लगभग साठ किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह बहुत ही है। चम्बा पहुँचने में ऋषिकेश से लगभग दो घंटे का समय लगता है। यहां से बर्फ से ढके पहाड़ देखे जा सकते हैं। भागीरथी नदी के किनारे सेब के पेड़ बहुत ही सुंदर दिखाई देते हैं। आइये जानते हैं चम्बा के आस पास घूमने की कुछ जगहों के बारे में।

न्यू टिहरी

यह टिहरी गढ़वाल का जिला मुख्यालय है तथा चंबा से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां भागीरथी एवं भीलगंगा नदियों का संगम स्थित है।

ऋषिकेश

चम्बा से साठ किलामीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आप मन्दिरों के साथ साथ वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश भारत की योगा केपिटल के नाम से भी जानी जाती है

नरेंद्र नगर

चम्बा चालीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह बहुत ही सुंदर स्थान है। यह कभी गढ़वाल राजाओं की राजधानी हुआ करता था। यहां से दून घाटी का नजारा देखते ही बनता है।

सुरकंडा देवी

चम्बा से चौबीस किलोमीटर की दूरी पर यह देवी के शक्ति पीठों में आए एक स्थान है। यहां पहुंचने के लिए आपको लगभग तीन किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी पड़ेगी। यहां पास ही में थलय सागर एवं जोनली नामक हिमालय की चोटी देखी जा सकती है।

मसूरी चम्बा से पचपन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो पहाडों की रानी के नाम से मशहूर है। मालरोड केम्पटी फाल लाल टिब्बा गुन हिल यहां देखने लायक जगह हैं