अपनी लाजवाब खुशबू से आकर्षित करते हैं केरल के ये स्ट्रीट फ़ूड, जरूर उठाए इनका लुत्फ

केरल के नाम सुनते ही इडली, वडा सांबर और डोसा ही याद आता है। लेकिन केरल में इससे अलग भी चखने को बहुत कुछ है। वेजिटेरियन से लेकर नॉन वेजिटेरियन डिशेज़ की यहां इतनी वैराइटी मौजूद है कि अगर आप खाने के शौकीन हैं तो मसालों की लाजवाब खुशबू से ही जी मचल जाएगा उस डिश को ट्राय करने का। तो अब जब कभी भी आपका प्लान बने यहां आकर इन डिशेज़ को एक बार जरूर चखें।

इला सद्या
केरल में मिलने वाली वेजिटेरियन डिशेज़ में सबसे पॉप्युलर और सबसे टेस्टी है ये, जिसमें एक साथ कई तरह की डिशेज़ का आनंद ले सकते हैं। सद्या को यहां खासतौ से किसी पूजा-पाठ या त्योहार के मौके पर बनाया जाता है। इसके साथ पचड़ी, खिचड़ी, ओलन, सांबर, वरावू, थोरन, अविवल जैसी कई चीजों के साथ सर्व किया जाता है।
प्रॉन करी
अगर आप प्रॉन लवर हैं तो केरल के इस पारंपरिक डिश को जरूर ट्राय करें। करी को लाल, काली मिर्च, नमक और हल्दी के साथ कोकोनट मिल्क और गुड़ के साथ पकाया जाता है। गॉर्निशिंग के लिए करीपत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे आप रोटी या चावल किसी के भी साथ खा सकते हैं। ये यहां का पॉप्युलर सी-फूड है।

अप्पम
खमीर उठे चावल के आटे, कोकोनट मिल्क, कोकोनट वाटर और थो़ड़ा सा चीनी मिलाया जाता है। अप्पम पतला सा पैनकेक होता है जिसके किनारे बहुत क्रिस्पी होते हैं। जिसे करी के साथ खाया जाता है। यूरोपियन स्टाइल इस करी को कोकोनट मिल्क, दालचीनी, लौंग, आम और कई दूसरी सब्जियों को मिक्स कर बनाया जाता है। मसालों की खुशबू और कोकोनट मिल्क का स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है ।
स्पाइसी चिकन फ्राई
प्याज, मसालों, लहसुन और विनेगर के साथ केले के पत्ते पर सर्व की जाने वाली इस डिश में मसालों का भरपूर इस्तेमाल होता है। जिसे आप रोटी, केरल परोटा, अप्पम और राइस किसी के भी साथ खा सकते हैं। ये यहां का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसे खाने वालों का मानना है कि ऐसा चिकन शायद ही पहले कभी खाया होगा।

पुट्टू एंड काडला करी
इडली डोसे के अलावा केरल में नाश्ते में पुट्टू एंड काडला करी की बहुत ही डिमांड होती है। पुट्टू, पके हुए चावल होते हैं जिसे मोल्ड के सहारे लंबा सा शेप दिया जाता है। इसे पके केले, नारियल और काडला करी के साथ सर्व किया जाता है। काडला करी काले चने से बनी होती है।