राजस्थान की कई भूतिया जगह जहा आज भी सिर्फ विराना है

राजस्थान जिसे वीरभूमि और बलिदान भूमि भी कहा जाता हैं। यह अपने इतिहास, शौर्य, किले, परिधान और खानपान जैसे कई चीजों के लिए प्रसिद्द हैं। लेकिन इसी के साथ राजस्थान कई भूतिया जगहों के लिए भी जानी जाती हैं। ये जगह ऐसी हैं जहां कितने ही समय से वीराना छाया हुआ हैं। किस्से-कहानियों में तो हम सभी ने भूतों को महसूस किया हैं। लेकिन इन जगहों पर असल में भूतों को महसूस किया जा सकता हैं। हर जगह के पीछे अपनी कहानी और रहस्य हैं। तो आइये जानते हैं राजस्थान में स्थित इन भूतिया जगहों के बारे में।

* भानगढ़ किला, राजस्थान : ऐसा कहा जाता है कि पुराने ज़माने में एक तांत्रिक ने इस महल पर काला जादू कर दिया था और तब से भानगढ़ किला, भूतिया किला हो गया। सूर्यास्त के बाद इस किले में लोगों का प्रवेश वर्जित है। इस किले के आसपास बने घरों की छतें नहीं रहती हैं। अगर उन छतों को बनवा दिया जाएं, तो अपने आप चटक कर टूट जाती हैं

* बृजराज भवन,कोटा : राजस्थान के कोटा में एक ऐसा भूतहा महल है जहां आज भी एक अंग्रेज अफसर का भूत घूमता है। ब्रिज राज भवन होटल 178 साल पुराना है। यहां 40वें बंगाल नेटिव इंफैंट्री के मेजर चार्ल्स बर्टन रहा करते थे। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय लोगों ने उनकी यहीं हत्या कर दी थी। 1980 में इसे धरोहर में बदल दिया गया। कोटा की पूर्व महारानी ने एक पत्रकार को बताया भी था कि उन्होंने कई बार यहां मेजर का भूत देखा है। कहते हैं मेजर इतने अनुशासन प्रिय थे कि आज उनका भूत भी जब गार्ड को ड्यूटी के वक्त सोता देखता है,तो यह भूत उसे तमाचे रसीद कर ड्यूटी याद करा देता है।

* कुलधरा गांव, जैसलमेर : यह गांव भुतहा होने की वजह से पिछले 170 सालों से वीरान पड़ा है। यहां के बाशिन्दों ने एक अय्यास दीवान से अपनी बेटियों को बचाने के लिए इस गांव को खाली कर दिया था। जाते-जाते वो श्राप दे गये, कि यहां अब कोई नहीं बस पायेगा। उस दिन से लेकर आजतक यह गांव वीरान पड़ा है। यहां घुमने आने वाले पर्यटकों को महिलाओं के बात करने, उनकी चूड़ियों के खनकने की आवाज़ें आती हैं। गांव वालों के द्वारा बिताये गये उनकी ज़िन्दगी के पल आज भी यहां की वीरान गलियों में जीवन्त हो उठते हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस गांव की सरहद पर एक गेट लगा दिया है। रात होने के बाद वहां जाने की हिम्मत कोई नहीं कर पाता है।

* जगतपुरा, जयपुर : इस जगह का नाम भी आपने शायद न सुना हो, मगर रात होते ही इस रिहायशी इलाके में लोगों ने गलियों में भूतों के भटकने के दावे किए हैं। यहां अकसर एक सफेद साया रात के अंधेरों में घूमते हुए देखा गया है।