देशभर में पसंद किए जाते हैं ये दक्षिण भारतीय भोजन, स्वाद चखते ही हो जाएंगे दीवाने

आप भारत के किसी भी हिस्से में पहुंच जाए, आपको दक्षिण भारत का खानपान देखने को मिल ही जाएगा। दक्षिण भारत अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए जितना मशहूर है, उतना ही प्रसिद्ध खानपान को लेकर भी है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में यहां की रेसिपीज को बड़े चाव से खाया जाता हैं। दक्षिण भारत की ऐसी अनेक डिश हैं जो किसी भी वक्त खाई जा सकती हैं और जब भी उसे खाएंगे, आपको पूरा आनंद देंगी। साउथ इंडियन किसी भी डिश को ट्राई कर लें, इसका टेस्ट आपको बार बार अपनी ओर खीचेगा। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ प्रसिद्द दक्षिण भारतीय भोजन के बारे में बताने जा रहे हैं। इन स्वादिष्ट और मजेदार दक्षिण भारतीय व्यजनों को बनाने में आमतौर पर विभिन्न मसालों का उपयोग किया जाता है। आइये जानते हैं इन व्यंजनों के बारे में...

डोसा

दक्षिण भारत में डोसा एक प्रमुख व्यंजन है। आप दक्षिण भारत में चाहे कहीं भी जाएं आपको ये पतला और क्रिस्प फ्लैटब्रेड कहीं भी मिल जाएगा। इसके बेटर को चावल या सूजी से तैयार किया जाता है, जिसमें कई तरह के मसाले भी मिक्स होते हैं। कर्नाटक के उडुपी क्षेत्र नीर डोसा के लिए मशहूर है। इसे बिना पके चावल के आटे का इस्तेमाल करके बनाया जाता है जो काफी सॉफ्ट होता है।

वड़ा और सांभर

अभी तक एक और बेहतरीन व्यंजन का कई लोगों द्वारा आनंद लिया जाता है। इस व्यंजन की परिभाषित विशेषता यह है कि यह गोल आकार में भूरे रंग का बीच में छेद युक्त होता है, इसको हल्के नाश्ते के रूप में बनाया जाता है। अंदर से हल्का और मुलायम तथा बाहर से खस्ता (कुरकुरा) नारियल चटनी और सांभर में डुबाकर खाने पर इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। यह व्यंजन बड़े पैमाने पर पोषण के लिए भी उचित है क्योंकि वड़ा प्रोटीन युक्त दालों से बना होता है और सांभर आमतौर पर ब्रोकोली, सेम, गाजर और मूली जैसे कई सब्जियों के मिश्रण से तैयार किया जाता है।

उत्तपम

उत्तपम दक्षिण भारत में ब्रेक फास्ट के दौरान सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली डिश है। इसे भी डोसे में इस्तेमाल किए जाने वाले बेटर चावल या सूजी से तैयार किया जाता है। लेकिन ये और ज्यादा पतला होता है। इसे दक्षिण भारत का पिज्जा भी कहा जाता है, जिस पर काफी सारे टॉपिंग आपको नजर आएंगे जैसे कटा हुआ मिर्च, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च आदि। इस डिश को नारियल चटनी, टमाटर- प्याज की चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है।

पनियारम

पनियारम को दक्षिण राज्य में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कर्नाटक में ये इंडिया-पड्डू और तमिलनाडु में कुज़ी पनियारम के नाम से जाना जाता है। इसका बेटर चावल और उड़द की दाल से तैयार किया जाता है। इसमें फ्राई किए गए प्याज और मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है। पनियारम को एक गोल बर्तन में पकाया जाता है जो मफिन ट्रे की तरह दिखाई देता है। इसे एक डेसर्ट की तरह भी खाया जाता है, जिसमें नारियल और मसालों की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है।

गोंगुरा ममसम

आंध्र प्रदेश का यह पकवान अधिक मसालेदार होने के लिए प्रसिद्ध है और अभी तक यह व्यंजन बहुत कुछ कहने के लिए बाध्य करता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, कि गोंगुरा पत्तियां रसेदार मांस के नुस्खे के साथ बनाई जाती हैं, जिससे यह दूसरों को एक बेहतर स्वाद प्रदान करती हैं। करी पत्ता, जीरा, लौंग, प्याज और मक्खन के साथ तैयार किया गया यह शानदार, मसालेदार व्यंजन बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

अदई डोसा

अदई भी डोसा की तरह ही होता है, लेकिन ये डोसा से ज्यादा मोटा होता है। इस बेटर को अरहर की दाल, मूंग की दाल और थोड़े चने की दाल से तैयार किया जाता है। जिसे खाने के बाद आपको किसी और चीज के खाने की जरूरत नहीं पड़ती है। कर्नाटक में इस डिश को अवियल के साथ, मिक्स वेज करी, दही और नारियल के साथ परोसा जाता है।

ओलन

ओलन ओणम के प्रमुख व्यंजनों में से है, केरल के इस व्यंजन ने अपने समृद्ध और मलाईदार बनावट तथा स्वाद के साथ लोगों को काफी प्रभावित किया है। हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं हो जाती है, यह आंखों तक पहुंचती है और दिल में बस जाती है। इसका बेहतरीन स्वाद लोगों को काफी प्रभावित करता है। यह नरम करी लोबिया (काऊपी) सफेद कद्दू, और अंत में नारियल के दूध के सम्मिश्रण के साथ तैयार करके बनाया जाता है जब इसे चावलों के साथ परोसा जाता है तब इसके स्वाद से मुँह में पानी आने लगता है।

बीसी बेले भात

बीसी बेले भात कर्नाटक में बनने वाला बहुत ही स्वादिष्ट पारम्परिक मसालेदार चावल का व्यंजन है। इसे बनाने के लिए नारियल के तेल में नारियल के साथ कश्मीरी मिर्च, चना दाल, उड़द दाल, दालचीनी, धनिया के बीज को अच्छे से भूना जाता है और एक पेस्ट तैयार किया जाता है। इसके साथ ही तेल में तुअर दाल चना व अन्य सब्जियां भूनी जाती हैं। फिर इसे पानी डालकर कुकर में पकाया जाता है। ये एक प्रकार की खिचड़ी का ही प्रकार है। इसे चटनी, सलाद, रायता पापड़ आलू या केले के चिप्स आदि के साथ परोसा जाता है। जिसे लोग बहुत शौक से खाते हैं। ये बेहद पौष्टिक और आसानी से बनने वाला व्यंजन है।

पेसरट्टू

आंध्रप्रदेश में इस डिश को दाल के बेटर से बनाया जाता है। इसमें हरी मूंग की दाल होती है। इस डिश को अधिकतर ब्रेकफास्ट के दौरान खाया जाता है। ये आपको राज्य के हर गली और चौराहे मिलता है। इसे रवा उपमा और चटनी के साथ परोसा जाता है।

पुट्टू और कडाला करी

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध शाकाहारी व्यंजन में से एक पुट्टु और कडाला करी केरल का ट्रेडिशनल खाना है। पुट्टु एक उबला हुआ चावल का केक होता है, जिसे नारियल के छिलके के साथ पकाया जाता है और आम तौर पर कडाला करी के साथ परोसा जाता है। इसे आप जिस भी तरीके से खा लें, इसका स्वाद हर तरह से बेहद स्वादिष्ट लगता है। पुट्टु और कडाला करी केरल का एक बेहद लोकप्रिय नाश्ता भी है।