आगरा की 6 भूतिया जगहें जहां रात छोड़िए, दिन के उजाले में भी जाने से डरते हैं लोग!

भारत में पर्यटन के लिहाज से सबसे अच्छी जगह मानी जाती हैं ताज नगरी आगरा जहां प्यार की निशानी ताजमहल देखने हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी हर दिन यहां लोग आते हैं और ताजमहल के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए इन हसीन पलों को अपनी यादों में समेट लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्यार की निशानी के लिए प्रसिद्द आगरा नगरी कुछ भूतिया जगहों के लिए भी जानी जाती हैं। जी हां, आज हम आपको आगरा की कुछ ऐसी ही भूतिया जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां लोगों को दिन में भी जाने से डर लगता है। आइये जानते हैं इन भूतिया जगहों के बारे में...

आगरा किला

ये किला किसी समय मुगलों का हुआ करता था। 1565-1573 के बीच इस किले को बनाया गया था, इस फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि जब से इस किले को बनाया गया है तब से लेकर आजादी तक इस किले में कई लोगों की मौत हुई थी। फिर उन आत्माओं ने इस किले पर कब्जा किया हुआ है, तब से यहां ये भटक रही हैं। किले के 70 फीसदी हिस्से पर करीबन भारतीय फौज का कब्जा है।

सैंट जॉन कॉलेज

आगरा शहर में मौजूद सेंट जॉन्स कॉलेज शहर का सबसे पुराना कॉलेज है। लगभग 1850 में शुरू हुए इस कॉलेज में कई बार रात के समय अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये आवाजें उन छात्रों की हैं, जिन्होंने किसी ना इसी वजह से कॉलेज कैंपस में अपनी जान दे दी थी। कोई लोगों का यह भी मानना है कि ये आवाजें उन लोगों की हैं जो इस कॉलेज को बनाने वक्त इसी परिसर में मर गए थे, हालांकि, अभी तक इसके कोई कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

पोइया घाट

वैसे तो आगरा में एक से एक प्राचीन घाट है लेकिन, सबसे अधिक चर्चा पोइया घाट की होती है क्योंकि, इस घाट से जुड़ी कई भुतहा कहानियां समूचे शहर में प्रसिद्ध हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां कई आत्माएं रात के समय आपस में लड़ाई करती हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि जब लाशों को यहां जलाया जाता है तो अलगे कुछ दिनों तक कोई भी शाम के बाद जाने से डरता है क्योंकि, आत्मा यहां रात के समय लड़ने के साथ-साथ खलेते भी है।

ट्रांस यमुना कॉलोनी

ट्रांस यमुना कॉलोनी में एक घर है, जहां परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके आसपास रहने वाले लोगों ने यहां कुछ अजीब आवाजें सुनी हैं, जो रात के अंधेरे में कई बार सुनने को मिलती हैं। ये घर आज भी खाली पड़ा है।

लाल ताजमहल

आगरा के एक कब्रिस्तान में लाल ताजमहल बनाया गया है। ये कभी आगरा के किले की रक्षा करने वाली सेना के सेनापति रहे जॉन हैसिंग की कब्र थी। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी ने इस कब्र को बनवाया था। कहा जाता है कि ये लाल ताजमहल भूतिया है। यहां से भी रात के समय काफी अजीब आवाजें आती हैं। इस जगह पर रात को जाना मना है।

बुढ़िया का ताल

बुढ़िया का ताल आगरा टुण्डला राजमार्ग पर मौजूद एक प्राचीन जगह है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि बुढ़िया के ताल में बौद्ध धर्म जुड़ी कई चीजें मिली थी। इस जगह एक प्राचीन महल है जहां कोई भी अकेले जाने से डरता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां एक बूढ़ी औरत की आत्मा भटकती रहती है। कहा जाता है कि इस जगह उसकी आत्मा उन लोगों को खोजती है जिन्होंने उसे मारकर यहां फेंक दिया था। आज भी शाम होते ही यहां कोई अकेले जाने से डरता है।