DIwali 2022 : भारत के अलावा इन देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती हैं दिवाली

हमारे देश के हर हिस्से में प्रकाश पर्व दिवाली अलग-अलग तौर तरीकों से हर्ष और इल्लास के साथ मनाया जाता है। रोशनी से जगमग त्योहार दिवाली का बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। दिवाली के दिन लोग घर पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा कर घर की सुख शांति की कामना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली का यह फेस्टिवल सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। दुनिया के ज्यादातर देशों में दिवाली के दिन छुट्टी रखी जाती है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भारत के समान ही धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया जाता हैं। आइये जानते हैं इन देशों के बारे में...


इंडोनेशिया

यहां दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस त्योहार के दौरान यहां किए जाने वाले लगभग सभी अनुष्ठान भारत की मनाए जाते हैं और बेहद ही देखने लायक होते हैं। यहां दिवाली पर पब्लिक हॉलिडे होता है, जहां लोग एक दूसरे से मिलते जुलते हैं और इस त्योहार को खुलकर एन्जॉय करते हैं।

श्रीलंका

श्रीलंका का सीधा संबंध रामायण से है। जब रावण को हराकर प्रभु श्री राम लंका से अपना 14 साल का वनवास खत्म कर लौटे थे तो अयोध्या उस दिन रोशनी से जगमगा गई है। तभी से इस दिन को दिवाली के रूप में मनाया जाता है। यहां के तमिल समुदाय के लोग दिवाली के दिन पूजा करते हैं। श्रीलंका में दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।

नेपाल

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी दिवाली उत्सव होता है। नेपाल में दीपावली को 'स्वान्ति' कहा जाता है। यह पांच दिन का पर्व होता है, जिसमें पहले दिन कौवे, दूसरे दिन कुत्ते को भोजन कराते हैं। तीसरे दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी पूजन के दिन यानी स्वान्ति से नेपाल संवत की शुरुआत होती है। चौथा दिन नए साल की तरह मनाया जाता है। इस दिन महापूजा होती है। फिर पांचवे दिन भाई टीका होता है, जो भारत के भाई दूज पर्व की तरह मनाया जाता है।

मलेशिया

मलेशिया में दीवाली को हरी दिवाली के रूप में जाना जाता है, वैसे यहां के अनुष्ठान भारत में पालन किए जाने वाले अनुष्ठानों से थोड़े अलग होते हैं। इस दिन लोग सुबह की शुरुआत तेल स्नान से करते हैं और फिर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। चूंकि मलेशिया में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध है, इसलिए यहां के लोग मिठाई, उपहार और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करके इस त्योहार को मनाते हैं।

फ्लोरिडा

फ्लोरिडा में दिवाली भारत की दिवाली जैसी ही होती है लेकिन इसका धार्मिक संबंध नहीं होता। हर साल 31 अक्तूबर और एक नवंबर के बीच सैमहेन फेस्टिवल मनाया जाता है। हैलोईन की तरह आयोजित इस फेस्टिवल में बोन फायर होता है। मनोरंजक थीम पर पार्टी, आतिशबाजी देखने को मिलती है।

सिंगापुर

सिंगापुर में बहुत अधिक मात्रा में प्रवासी भारतीय रहते हैं। यह लोग सिंगापुर में दिवाली को बड़े धूमधाम से बनाते है। सिंगापुर में दिवाली पर सरकारी छुट्टी रखी जाती है। यहां पर लोग दिवाली के दिन मंदिर में इकट्ठे होते है औऱ त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं।

मॉरीशस

चूंकि हिंदू समुदाय में मॉरीशस की लगभग 50 प्रतिशत आबादी शामिल है, इसलिए दिवाली यहां बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है। लोग अपने घरों के सामने मिट्टी के तेल के दीपक लगाते हैं और इस दौरान द्वीप राष्ट्र एक फेयरीलैंड के देश में बदल जाता है।


थाईलैंड़

थाईलैंड में दिवाली को लाम क्रियोंघ कहा जाता है। इस दिन थाईलैंड में लोग केलो के पत्तों पर दीपक बनाते हैं और शहर और घरों को जगमगाते हैं। आखिर में जलते हुए दीपक को नदियों में बहा दिया जाता है।