चांदनी चौक के बिना अधूरी है दिल्ली, जाने यहां क्या है फेमस

भले ही चांदनी चौक की पुरानी गलियां आप को थका देने वाली लगें लेकिन इसके बिना दिल्ली अधूरी है। पुरानी दिल्ली के बीचों बीच यह व्यस्ततम इलाका अपने बाजारों और स्ट्रीट फूड के लिये जाना जाता है। पास में ही मुगलकालीन लाल किला और गुरुद्वारा शीशगंज साहिब है। जानते हैं चांदनी चौक की कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में।

परांठे वाली गली

पराठे और देसी घी की खुशबु हर आने जाने वाले को यहां आने को मजबूर कर देती है,यह एक पतली गली के रूप में फैली हुई है।सन 1872 में पंडित गयाप्रसाद पराठे वाले की दूकान सबसे पुरानी मानी जाती है।

लाल किला

लगभग 1600 में मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाया गया इस किले में देखने के लायक कई चीजें हैं।यहां मुगलकालीन महल,मोती मस्जिद,और एक संग्रहालय भी है।यहां लाइट एंड साउंड शो भी होता है जिससे यहां के बारे में पूरी जानकारी मिलती है।किले के अंदर ही कई दूकाने हैं जिनसे हैंडीक्राफ्ट की शॉपिंग की जा सकती है।

गुरूद्वारा शीशगंज साहिब

चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास ही शीशगंज गुरूद्वारा है जो आस्था का बहुत बडा केन्द्र है। यहां शबद कीर्तन सुनकर एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यहां के लंगर में बैठकर प्रसाद पाना भी बहुत अच्छा अनुभव है।

मीना बाजार

यहां का मीना बाजार ज्वैलरी,कपड़ों तथा स्ट्रीट फूड के लिये जाना जाता है।यहां से आप कम पैसों में बहुत ही अच्छी शापिंग कर सकते हैं।
कनॉट पैलेस

चाँदनी चौक के पास ही कनॉट पैलेस है जो अपनी अलग ही बसावट के लिए जाना जाता है।सफेद रंग से बना हुआ यह इलाका कई शोरूम्स व मॉल के लिए जाना जाता है। यहां आप बहुत किफायती दाम में कपडे खरीद सकते हैं।