खाने के साथ-साथ अपने पर्यटन स्थलों के लिए भी मशहूर है पंजाब, घूमने से मिलेगा दिल को सुकून

पांच नदियों वाला राज्य पंजाब केवल अपने खान-पान और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। लेकिन क्या आप जानते है पंजाब अपने पर्यटन स्थलों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। पंजाब की अपनी कई सारी विशेषताएँ हैं, इसी कारण आमतौर पर देखा जा सकता है की लोगों की पहली पसंद घूमने के लिए पंजाब होती है। यहाँ के लोग बहुत खुशमिज़ाज किस्म के होते है और अपने हर्षोल्लास से किसी का भी मन मोह लेने में कामयाब रहते हैं। यहाँ के लोगो का खान-पान, पहनावा, प्राकृतिक स्थल और खासतौर पर यहाँ का लोकप्रिय भांगड़ा सबके दिल को जीत लेता है। अगर आप पंजाब घूमने का प्लान बना रहें हैं तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।

अमृतसर

पंजाब का जिक्र होते ही सबसे पहले अमृतसर का ख्याल आता है। क्योंकि अमृतसर का नाम लेते ही स्वर्ण मंदिर याद आ जाता है। हरमिंदर साहिब के नाम से मशहूर स्वर्ण मंदिर में प्रतिदिन हज़ारो की संख्या में श्रद्धालु अपना मत्था टेकने आते हैं। भारत में अमृतसर सबसे ज्यादा दौरा किया जाने पर्यटन स्थल है। यह पूरे विश्व में सिखों का सबसे सम्मानित तीर्थ स्थान है। स्वर्ण मंदिर के अलावा पर्यटक अमृतसर में जालियांवाला बाग़,महाराजा रंजीत सिंह म्यूजियम,गुरु के महल, वाघा बॉर्डर आदि भी देख सकते हैं। और हां अमृतसर में शॉपिंग करना कतई ना भूले,यहां के हॉल बाजार में पारंपरिक पंजाबी कपड़ो की शॉपिंग की जा सकती है।

चंडीगढ़

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ भारत का पहला सुनियोजित शहर है,जिसे ली कोर्बुसीयर और हमारे पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने बनाया था। चंडीगढ़ में कुछ सुव्यवस्थित मनोरंजन केंद्र हैं, जैसे अवकाश घाटी, और उद्यान आदि। सुखना झील, रोज गार्डन, फ़न सिटी और टेरासिड गार्डन कुछ ऐसे स्थान हैं, जिन्हें आपको चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान जरुर देखना चाहिए है। इसी के साथ नेक चंद द्वारा निर्मित रॉक गार्डन भी देखें,जिसमे प्लास्टिक, रॉक, टूटी चीनी मिट्टी के बर्तन और अधिक की तरह कचरे के बने मूर्तियां शामिल हैं।

पटियाला

पटियाला शहर किला मुबारक के लिए प्रसिद्ध है जो आज तक सिख आर्किटेचर में बने सबसे शानदार महल के रूप में स्थापित है। किला मुबारक का मुख्य आकर्षण दरबार हॉल में बनाया गया तेजस्वी दर्पण है। इस हॉल में आप प्रत्येक आकृति, अकार तथा रंगो वाले दर्पण देख सकते हैं जो इस हॉल की खूबसूरती को बढाने का काम करती है। पटियाला में गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब, बहादुरगढ़ किला तथा माता काली देवी मंदिर भी एक मुख्य आकर्षण है जहाँ आपको अवश्य जाना चाहिए।


आनंदपुर साहिब

सिख योद्धा समूह के जन्मस्थान होने के नाते, खालसा, आनंदपुर साहिब सिखों के लिए एक अन्य सम्मानित तीर्थस्थल है। यह शहर अमृतसर से 193 किमी दूर स्थित है और यहां पर्यटकों के देखने के लिए खूबसूरत पर्यटक आकर्षण भी हैं। विरासत-ए-खालसा यहां का मुख्य आकर्षण है जोकि एक संग्रहालय है, जिसमें सिख विरासत के बारे में जानकारी, प्रदर्शनियों और आदि का संग्रह है। यह एक तरह का संग्रहालय है जो आधुनिक कला को अतीत की विरासत के साथ जोड़ता है। अगर आप यहां के उत्सवों में भाग लेना चाहते हैं तो, अप्रैल और मार्च के महीने में यहां जरुर आयें.इस दौरान यहां होला मोहल्ला और बैसाखी का उत्सव बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है।

बठिंडा

पंजाब के इतिहास को जानने के लिए बठिंडा उपयुक्त पर्यटन स्थल है। बठिंडा भी किला मुबारक का घर है, जो की आज भी भटिंडा शहर के एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इस किले का निर्माण छोटी-छोटी ईटों से किया गया है तथा यह अपने वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। देश विदेश के पर्यटक दमदमा साहिब, बठिंडा झील, मैसर खाना, प्राणी उद्यान, चेतक पार्क, धोबी बाजार, पीर हाजी रतन की मज़ार, बठिंडा फोर्क, रोज गार्डन और बठिंडा लेक में बोटिंग का मजा लेने आते हैं। इसके अलावा घूमने के लिए यहाँ बीर तलाब जू, लखी जंगल, जूलॉजिकल पार्क और चेतन पार्क जैसी भी जगहें है।


लुधियाना

लुधियाना घूमे बगैर पंजाब की यात्रा सफल नहीं है, तो यदि इसलिए आप पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं तो लुधियाना को अपनी सूची में शामिल करना ना भूले। यहाँ घूमने के लिए बहुत कुछ हैं, जैसे हवाई अड्डा रेस्टोरेंट, लोधी फोर्ट, रूरल हेरिटेज म्यूज़म, टाइगर ज़ू, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, महाराजा रंजीत सिंह वॉल म्युज़ियम, फिल्लौर पार्क, नेहरू रोज गार्डन और डियर पार्क इत्यादि और भी जगहें हैं जो आपको मोहित तथा आकर्षित करेंगी।

इन जगहों के अलावा भी पंजाब में कई सारे दर्शनीय स्थल है जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिन्हे आप अपनी सूची में जोड़ सकते है। जैसे:- पंजाब का शीश महल, जालंधर शहर में देवी तलाब मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क इत्यादि। लेकिन हां जब भी आप पंजाब जाए यहां की लस्सी का स्वाद लेना ना भूलें।