घूमने का आनंद लेना हैं तो चले आए गुजरात, जानें सैर-सपाटे की सबसे खास जगहें

हमारे देश में कई राज्य हैं और सभी अपनी अनोखी संस्कृति से अपनी पहचान बनाए हुए हैं। यही संस्कृति पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। इन्हीं राज्यों में से एक हैं गुजरात जहां का खानपान, रहन-सहन बेहद अनोखा हैं। पर्यटन के लिहाज से गुजरात को एक बेहतरीन जगह माना जाता हैं। अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का आनंद लेना चाहते हैं तो गुजरात की ट्रिप प्लान कीजिए। आज इस कड़ी में हम आपको गुजरात की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सैर-सपाटे के लिए बेस्ट हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

गिर नेशनल पार्क

गिर नेशनल पार्क में आपको एशियाई शेर के अलावा कई जानवरों की 40 अन्य प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं, जिनमें स्पौट हिरण, सांबर आदि भी शामिल हैं। इस जगह पर आपको जानवरो और मनुष्य का संगम देखने को मिलता है क्योंकि यहां शेर और मनुष्य एक ही साथ रहते हैं और आते जाते रहते हैं। कोई भी किसी को हानि नही पहुंचाता।

अहमदाबाद

अहमदाबाद को विश्व धरोहर शहर घोषित किया गया है। अगर आप धार्मिक स्थलों पर घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो आप अहमदाबाद के स्वामी नारायण मं‍दिर, साबरमती आश्रम, सिदि सईद मस्जिद में घूम सकती हैं। आपको यहां गुजराती व्यंजनों से सजी थाली आसानी से मिल जाएगी। आप यहां थेपला, ढोकला, मुठिया का मजा ले सकती हैं।

दीउ

अगर आपको बीच पर घूमने का मजा लेना है, तो दीउ एक बेहतरीन जगह है। दीउ छोटा-सा शहर एक पुल से गुजरात से जुड़ा हुआ है आप दीउ में घोग्लाह बीच, नागोआ बीच, गोप्ती माता बीच पर अपनी छुट्टियां बिता सकती हैं।

लक्ष्मी विलास पैलेस

राजसी ठाट-बाट से सजा लक्ष्मी विलास महल वड़ोदरा में स्थित है। ये खूबसूरत महल बकिंगघम पैलेस से भी चार गुना बड़ा बताया जाता है। इस महल का एक हिस्सा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है जहां महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय है। यहां पर संगमरमर और कांस्य की कलाकृतियां देख सकती हैं। यहां पर आपको कई बेहतरीन रेस्टोरेंट मिलेंगे, जहां आप अपनी पसंद के खाने का मजा ले सकती हैं।

साबरमती आश्रम

साबरमती आश्रम में आपको महात्मा गांधी की झलक मिलेगी। महात्मा गांधी ने यहीं से दांडी मार्च की शुरुआत की थी। इस आश्रम में एक संग्रहालय है, जहां पर महात्मा गांधी से जुड़े अवशेष, तस्वीरें और प्रदर्शनी आदि लगाई जाती है। इस आश्रम में 90 मिनट की सैर में मगन निवास, उपासना मंदिर आदि देख सकते हैं। आश्रम के बाहर स्ट्रीट फूड के बहुत सारे औप्शन मौजूद हैं।

रण औफ कच्छ

गुजरात का सफर रण औफ कच्छ को देखे बिना अधूरा है। ये दुनिया का सबसे बड़ा सौल्टस रेगिस्तान है। कच्छ आने का सही समय ‘रण उत्सव’ है। ये उत्सव हर साल नवम्बर में आयोजित किया जाता है।

द्वारका

द्वारका चार धाम में से एक है। यहां गोमती नदी का दृश्य बहुत ही मनोरम लगता है। यहां द्वारकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी के दिन दीवाली जैसा माहौल होता है। मंदिर के पास आपको मिठाई की बहुत-सी दुकानें मिलेगी। गुजरात की कई स्पेशल मिठाई आपको द्वारका के आसपास के बाजारों में मिल जाएगी।