अपने खानपान के लिए दुनियाभर में पहचाना जाता हैं केरल, जानें यहां के लोकप्रिय व्यंजन

केरल को अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं जहां का प्राकृतिक सौंदर्य बेहद मनोहर दृश्य पेश करता हैं। देश-दुनिया से लोग यहां घूमने आते हैं और पर्यटन के साथ ही यहां के खानपान का भी लुत्फ उठाते हैं। केरल को मसालों की भूमि भी कहा जाता हैं जिसका असर वहां के भोजन में देखने को मिलता हैं। यहां आपको वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों तरह के व्यंजन मिलेंगे और मिठाइयों के लिए भी केरल विशेष पहचान रखता हैं। केरल के व्यंजनों में लौंग, काली मिर्च, अदरक, दालचीनी जैसे मसाले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको केरल के कुछ प्रमुख और प्रसिद्द लोकप्रिय व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

फिश मोली

फिश मोली केरल का एक ओर सबसे स्वादिष्ट नॉन-वेजेटेरियन व्यंजनों में से एक है जो केरल के स्थानीय लोगो और पर्यटकों के लिए समान रूप से पसंदीदा बनी हुई है। केरल के अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों की तरह इसे भी नारियल के दूध, कोकम और मसालों के साथ तैयार किया है जिसे लोकप्रिय रूप से कुदम्पुली के रूप में भी जाना जाता है। सभी सीफ़ूड प्रेमियों को अपने जीवन में कम से कम एक बार केरला शैली में बनी फिश मोली को अवश्य चखना चाहिए।

डोसा और सांभरी

डोसा-सांबर भारत में एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजन है। यह वेज इंडियन रेस्तरां में व्यापक रूप से उपलब्ध है। लेकिन अगर आप डोसा का असली दक्षिण भारतीय स्वाद चाहते हैं, तो इसे केरल में आजमाएं। डोसा चावल से बनता है और सांभर के साथ परोसा जाता है। यह एक मसालेदार खट्टी करी है, जिसमें दाल, सब्जियां और भारतीय मसाले शामिल होते हैं। डोसा-सांबर केरल का पारंपरिक भोजन है।

पुट्टू

केरल में पुट्टू नाश्ते में खाए जाने के लिए काफी मशहूर है। जिसमें स्टीम्ड राइस फ्लोर मिक्स्ड किया जाता है इसे पानी और नमक मिलाकर बनाया जाता है। पुट्टू किसी भी करी या सिर्फ केला और कसे हुए नारियल के साथ खाया जाता है लेकिन सबसे अच्छा साइड डिश है कड़ाला करी (काली छोले की सब्जी), एक मसालेदार नारियल की ग्रेवी और उबले हुए छोले। इससे आपका पेट भर जाएगा और अच्छा खासा प्रोटीन होने से आपको दोपहर तक भूख नहीं लगेगी।

एरिसेरी

एरिसेरी एक ऐसी डिश है जो केरल के हर किचन में बनती है। यह एक करी व्यंजन है जो कच्चे केले या कटा हुआ रतालू से बनाया जाता है। यह मीठे कद्दू को नमक, मिर्च, सूखी दाल, कद्दूकस किया हुआ नारियल, हल्दी पाउडर, जीरा और लहसुन के साथ उबाल कर तैयार किया जाता है। इसे चावल के बिस्तर के साथ परोसा जाता है। ओणम जैसे धार्मिक त्योहारों के समय एरिसरी पसंदीदा व्यंजन है।

पालदा पायसम

पालदा पायसम केरल की पारंपरिक मिठाई है और केरल के सबसे स्वादिष्ट मीठे व्यंजनों में से एक है। पालदा पायसम एक मीठा चावल की खीर है जिसे पलादा के साथ तैयार किया जाता है। जो विशेषकर ओणम या किसी अन्य अवसर के त्योहार के दौरान बनाई जाती है जो त्यौहारो में अपनी तरह मिठास घोल देती है। पायसम की कई किस्मों में बनाया जाता है लेकिन पालदा पायसम सबसे लोकप्रिय है जिसे चावल , दूध, चीनी और घी जैसी बुनियादी सामग्रियों से बनाया जाता है। पालदा पायसम बिभिन्न त्यौहारों के साथ साथ लगभग केरल के सभी घरों और होटलों में भी पाई जाती है।

झींगा थियाल

केरल में स्वादिष्ट झींगा आनंद लेंना न भूलें । केरल की यह डिश नारियल और दूसरे मसालों से तैयार की जाती है। आमतौर पर इस भोजन के लिए टाइगर झींगे का उपयोग किया जाता है। केरल का यह प्रसिद्ध व्यंजन सभी झींगा प्रेमियों के लिए है। यह आपको केरल के व्यंजनों का प्रामाणिक स्वाद देता है।

अप्पम

अप्पम एक पैनकेक की तरह होता है जिसे एक विशेष तरह की एपाचेट्टी में चावल के घोल से बनाया जाता है, जो की एक गोल शेप का होता है। जिसके बीच का पोशन नरम और स्पंजी होता है। अप्पम को किसी भी तरह की करी के साथ खाया जा सकता है। जिसमें गर्म वेचिटेरियन और नॉन वेचीटेरियन दोनों करी शामिल है। केरल के स्टू में हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसमें आलू, प्याज, अदरक लहसुन नारियल के दूध का इस्तेमाल कटे हुए चिकन, मटन, बीफ या सब्जियों के साथ किया जाता है। अप्पम और स्टू केरल में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यंजनों में से एक है।

करीमीन पोलीचथु

करीमीन पोलीचथु केरल के पारंपरिक व्यंजनों में से एक है जो आमतौर पर एलेप्पी और कुमारकोम के बैकवाटर में पाई जाने वाली पर्ल स्पॉट फिश से बनाया जाता है। यह मूल रूप से एक सीरियाई ईसाई व्यंजन है, लेकिन अब यह केरल के व्यंजनों का हिस्सा बन गया है। आम तौर पर मछली को नींबू के रस, लाल मिर्च, मसालों के मिश्रण में मैरीनेट करके तैयार किया जाता है, और फिर केले के पत्तों में लपेटकर पकाया जाता है।

अडा प्रथमन

अडा प्रथमन केरल का सबसे लोकप्रिय मीठा व्यंजन है जिसे केरल में खीर का राजा भी माना जाता है। एक गर्म और सुखद सुगंध के साथ, यह पेसम या खीर गाढ़े नारियल के दूध, गुड़ और बेक्ड राइस अडा के एक अनूठे मिश्रण से मिलकर तैयार होती है। अडा प्रथमन को प्रमुखतः त्यौहारों और समारोहों में मिठाई के रूप में परोसा जाता है।

पथिरी

केरल का एक और पारंपरिक भोजन। पथरी चावल के आटे से बनाई जाती है। केरल का यह भोजन मालाबार में काफ़ी लोकप्रिय है। इसे चावल का पैनकेक भी कहा जाता है। इसे मांसाहारी करी व्यंजन के साथ भोजन परोसा जाता है। यह राज्य के मुस्लिम परिवारों में प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि केरल का यह व्यंजन अरबी व्यंजनों से प्रभावित है।

इडियप्पम

इडियप्पम या नूलप्पम भी चावल के आटे से बना एक व्यंजन है, चावल के आटे की पतली सिवईयों की तरह होता है। जिसे भाप में पकाया जाता है। गर्म अंडा करी के साथ नरम इडियप्पम केरल में दिन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है, क्योंकि इडियप्पम भाप से पकाया जाता है। तो ये काफी हल्के होते हैं।

कल्लुमक्काया उलारथियाथु

केरल में समुद्री खाने की किस्मों का कोई अंत नहीं है और उन्ही में से एक कल्लुमक्काया उलारथियाथु केरल के सबसे प्रसिद्ध नॉन बेज खानों में से एक है। कल्लुमक्काया उलारथियाथु बनाने के लिए पहले मसल्स को अच्छे से साफ किया जाता है और फिर छिले हुए, लहसुन, मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, और कटे हुआ नारियल के साथ पकाया जाता है। उसके बाद इस व्यंजन को कापा या चावल के साथ खाया जाता है।