गोवा के साथ-साथ भारत के इन जगहों पर भी सेलिब्रेट करे सकतें है क्रिसमस

क्रिसमस के केवल दो दिन बचे हैं। और इस साल के क्रिसमस की ख़ास बात यह है कि सोमवार को होने की वजह से लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिली हैं। इस समय लोग अलग-अलग जगह जाने का प्लान बनाते हैं जहां यह दिन बहुत शानदार बना सकते हैं। वेसे तो सबके जहाँ में सबसे पहला नाम गोवा ही आता हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं गोवा के साथ उन जगहों के बारे में जहां आप अपना क्रिसमस अच्छे से सेलिब्रेट कर सकें। तो आइये जानते हैं ऐसी जगहों के बारे में

* नैनीताल, सेंट जॉन चर्च :

जंगल सेंट जॉन के रूप में जानी जाने वाली नैनीताल की यह चर्च क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए बेस्ट हैं। इसके साथ ही आप यहां के खूबसूरत नजारों का मजा भी ले सकते है।

* गोवा :

जब क्रिसमस की बात होती है, तो गोवा सबसे पहले दिमाग में आता है। रोमन कैथोलिक और पुर्तगाली परंपराओं को सहेज कर बैठा ये शहर क्रिसमस के समय जगमगा उठता है। समंदर किनारे बीच में पार्टी और रात से लेकर सुबह तक चर्च में प्रेयर व कई कार्यक्रम यहां होते रहते हैं। इस त्योहार के मौके पर पूरा शहर रोशनी में नहा जाता है।

* शिमला :

शिमला अंग्रेजों की पसंदीदा जगह थी। बड़े अधिकारी तो देश को यहीं बैठे-बैठे डील करते थे। इसलिए शिमला में बहुत सारे खूबसूरत चर्च हैं जहां जाकर आप मस्ती कर सकते हैं।

* दमन-दीव :

भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक दमन-दीव पर पुर्तगालियों का जबरदस्त प्रभाव देखने को मिलता है और यही इस जगह को बेहद खास बना देता है। पूरे साल शांत रहने वाला दमन-दीव क्रिसमस पर गुलजार हो जाता है। हर एक चर्च को कलरफुल आर्टिफिशियल लाइटों से सजा दिया जाता है। वहीं पुर्तगाली डांस यहां के मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। यहां आकर चर्च ऑफ बोम जीसस, जैन मंदिर और देवका बीच जरूर घूमें।

* पोंडिचेरी

क्रिसमस मनाने के लिए पोंडिचेरी सबसे बेहतरीन जगह है। यहां कई चर्च हैं, जहां क्रिसमस की रौनक देखते ही बनती है। गोवा की तरह यहां पर भी रोमन कैथलिकों अच्छी-खासी आबादी है, जो बेहद उत्साह, आनंद व मनोरंजन के साथ क्रिसमस मनाते हैं।

* मैसूर, सेंट फिलोमिना :

इस चर्च तो एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। यहां पर क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक का सेलिब्रेशन बेहद खास तरीके से किया जाता है। सेंट जोसेफ चर्च के नाम से भी जानी जाने वाली इस चर्च में आप वास्तुशिल्पीय शैली देख सकते है।

* शिलॉन्ग :

सबसे कम खर्चे में और बिना शोर-शराबे के क्रिसमस मनाने के लिए शिलॉन्ग भी एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां जाकर आप स्थानीय परंपराओं को देख सकते हैं। साथ ही स्थानीय व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं। यहां कुछ चर्च के अपने बैंड हैं, क्रिसमस के मौके पर इन्हें देखना काफी रोमांचित करता है। रोशनी से सजा शहर और यहां के लोकगीतों की ध्वनि आपको मोहित करने के लिए काफी है। इस दौरान आप ताइसिम फेस्टिवल, बागमारा, पिंजेरा फेस्टिवल, विलियमनगर और तुरा विंटर फेस्टिवल का आनंद ले सकते हैं।