हिंदुओं के प्राचीन मंदिर जो मन्नत के लिए जाने जाते है

जीवन में हर सुख की प्राप्ति हो और जीवन सभी सुख-सुविधाओं के साथ व्यतीत हो, हर व्यक्ति भगवान से यही प्रार्थना करता हैं। इसके लिए व्यक्ति सहारा लेता है मंदिरों का, जहां भगवान उनकी सुने ओर मनोकामना पूर्ण हो। हमारे भारत में ऐसे कई प्राचीन मंदिर हैं जो इसलिए जाने जाते है कि इन मंदिरों में माथा टेकने से सभी मन्नत पूरी हो जाती हैं। बस जरूरत ह्पोती है तो सच्ची श्रद्धा और अच्छे मन से भगवान को याद करने की। तो आइये आज हम बताते हैं उन मंदिरों को बारे में जहां आप अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं।

* केदारनाथ : हिंदुओं के सबसे पवित्र मंदिर में से एक है केदारनाथ। इसे देवभूमि कहा जाता है। कहते हैं कि यहां आकर दर्शन करने से मन की सारी मुराद पूरी हो जाती है। तो आप क्या सोच रहे हैं, बस इस बार छुट्टी में केदारनाथ धाम की यात्रा का प्लान बनाइए और अपनी सारी मुराद पूरी कीजिए।

* सूर्य मंदिर : सुबह-सुबह भगवान सूर्य को अर्ग आप इसीलिए देते हैं, क्योंकि उनका तेज़ आपके जीवन में उतरता है। इससे आपकी जीवन रोशन हो जाता है और सारे ओर ख़ुशियां ही ख़ुशियां होती हैं। इसी कड़ी में उड़िसा के पुरी में स्थित कोर्णांक का सूर्य मंदिर सारी मनोकामना के पूर्ति का स्थल है।

* कंधारिया महादेव मंदिर : खजुराहो के मंदिरों में से एक कंदारिया महादेव मंदिर भगवान शिव का मंदिर है। यह प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह तो आप भी जानते हैं कि भगवान शिव ही हैं, जिन्हें प्रसन्न करके दैत्य भी अपने मन की मुराद पा लेते थे। आज भी कुंवारी लड़कियों से कहा जाता है कि अगर वो सावन के सोमवार व्रत रख लें, तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। ऐसे में आप पीछे क्यों हैं। बस जाइए इस मंदिर और मांग लीजिए अपनी सारी मुराद।

* काशी विश्वनाथ मंदिर : कहते हैं महादेव के दर्शन मात्र से जीवन की सारी परेशानी दूर हो जाती है। पवित्र नगरी बनारस में विराजमान काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए विदेशों से सैलानियों की भीड़ उमड़ती है। देश में रहकर ही आप अभी तक नहीं गए, तो अब जाइए।

* एकलिंगनाथजी मंदिर : उदयपुर से 24 किलोमीटर दूर एकलिंगनाथजी मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। 2500 वर्गफुट में फैला यह मंदिर पुराने मंदिरों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि अगर यहां कोई सच्चे मन से कोई मुराद लेकर आता है, तो ज़रूर पूरी होती है।