पर्यटन के साथ ही इन 10 प्रसिद्द व्यंजनों के लिए भी जाना जाता हैं अरुणाचल प्रदेश

बात जब पर्यटन की आती हैं, तो देश के पूर्वोत्तर हिस्से को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं। पूर्वोत्तर भारत को अपनी परंपरा, संस्कृति, खानपान, रहन-सहन के लिए जाना जाता हैं जो इसे एक पूर्ण पर्यटन स्थल बनाने का काम करते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं अरुणाचल प्रदेश राज्य की जो पूर्वोत्तर भारत का एक प्रमुख राज्य है और पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। अरुणाचल प्रदेश का खानपान जरा हटके हैं जो सैलानियों का ध्यान अपनी ओर खींचता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अरुणाचल प्रदेश के कुछ प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन किए बिना यहां का पर्यटन पूरा होना मुमकिन नहीं हैं। आइये जानते हैं इन व्यंजनों के बारे में...

लुटकेर

यह अरुणाचल प्रदेश की लोकप्रिय डिश है जिसे चावल के साथ खाया जाता है। इसे बनाने के लिए चिकन या मीट और सूखी मिर्च की जरूरत होती है। यह एक तरह की साइड डिश है जिसे चावल के साथ खाया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होती है। अगर आप अरुणाचल प्रदेश जाने की सोच रहे हैं तो इस डिश को जरूर खाएं।

पिका पिला

पिका पिला अरुणाचल प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है। अपतानी जनजाति ने इस व्यंजन को बांस की गोली, सुअर की चर्बी, सुगंधित मसाले और बहुत सारी मिर्च का उपयोग करके बनाया है। इसे चावल के साथ परोसा जाता है।

पेहक

पेहक अरुणाचल प्रदेश की वेजिटेरियन डिश है जिसे सोयाबीन और मिर्च से बनाया जाता है। यह एक तरह की चटनी है जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इसमें किंग चिली मसाला डाला जाता है। आमतौर पर इसे चावल के साथ साइड डिश के तौर पर लिया जाता है। अगर आप अरुणाचल प्रदेश जाने की सोच रही हैं तो पेहक को जरूर ट्राई करें।

वुंगवुत नगाम

अरुणाचल प्रदेश की फेमस डिश में से एक है यह डिश जिसे चिकन और राइस पाउडर और मसालों के साथ बनाया जाता है। इसमें चावल और चिकन को अच्छे से पकाया जाता है जब तक कि वह भूरा न हो जाए। यह आपको रेस्टोरेंट में भी मिल जाएगा और स्ट्रीट फूड पर भी। अगर आप अरुणाचल प्रदेश जाने की सोच रहे हैं तो इस डिश को जरूर खाएं।

मोमोज

अरुणाचल प्रदेश और मोमोज एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। मोमोज तिब्बत में उत्पन्न हुए हैं और नेपाली द्वारा संशोधित हैं और अब अरुणाचल प्रदेश की जीवन रेखा बन गए हैं। मोमोज छोटे स्टीम्ड बन होते हैं जिनमें वेजिटेबल फिलिंग होती है। फिलिंग ग्राउंड मीट जैसी सब्जियों के अलावा और भी हो सकती है। ये पकौड़े सफेद आटे के आटे से बनाए जाते हैं। मोमोज की बनावट बढ़ाने के लिए आटे में यीस्ट या बेकिंग सोडा भी मिलाया जाता है।

माला रोटी

आपको सुनने में यह आम रोटी की तरह लग रही होगी लेकिन असल में यह कुरकुरी होती है। इसे चावल के आटे, चीनी, घी, गुड़, लौंग और इलायची से बनाया जाता है। अगर आप इसे खाएंगे तो हर एक सामग्री का इसमें टेस्ट आएगा। आप इसे ट्रेवल के दौरान ले सकते हैं और खा सकती हैं। यह बहुत ही टेस्टी होती है।

थुपका

थुकपा एक ऐसा व्यंजन है जिसे तिब्बती लोगों ने बनाया है। यह एक तरह का नूडल सूप है जिसमें गाजर, शिमला मिर्च, पालक, फूलगोभी और अजवाइन जैसी सब्जियों के साथ-साथ चिकन का भी इस्तेमाल किया जाता है।

चूरा सब्जी

ये एक तरह की करी होती है जो याक या गाय के दूध के खमीर उठे चीज़ से तैयार की जाती है और इसमें स्वाद बढ़ाने का काम करता है किंग चिली का इस्तेमाल। अगर आप तीखा और मसालेदार खाने के शौकिन हैं तो आपको ये डिश जरूर पसंद आएगी।

अपोंग

अपोंग एक घर में बनी चावल की बीयर है जिसे बिना केमिकल का उपयोग किए तैयार किया जाता है। यह पेय अरुणाचल प्रदेश का पारंपरिक पेय है और व्यंजनों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मरूआ

अपोंग जैसे ही मरूआ भी घर में बनाई जाने वाली अल्कोहल है और ये अरूणाचल के खान-पान का खास हिस्सा है। आम एल्कोहल और इसमें महज इतना फर्क है कि ये चावल से नहीं बल्कि बाजरे से तैयार की जाती है। खास मौकों पर घर-घर में आप इसका स्वाद ले सकते हैं।