पाकिस्तान की वो खूबसूरत मस्जिदें जो आपका दिल जीत ले

हमारे देश में पाकिस्तान का नाम आते ही आतंकवाद, सीज-फायर का उल्लंघन, दुश्मनी ऐसी चीजें दिमाग में घूमने लगती हैं और इस सोच की वजह से दोनों देशों के बीच में दूरियां बढती चली जा रही हैं। लेकिन आज भी इन देशों की कला ने कहीं ना कहीं इन्हें जोड़ा हुआ हैं। दोनों देशों में ऐसी कई मीनारें हैं जो कला को जीवित रखें हुए हैं और आज हम पकिस्तान की ऐसी खूबसूरत मीनारें और मस्जिदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी सुंदरता देखने लायक है। इनकी बनावट को देखकर आपका दिल खुश हो जाता हैं। तो चलिए जानते हैं पाकिस्तान की उन खूबसूरत मस्जिदों के बारे में जो आपका दिल जीत ले।

* इस्लामाबाद का शाह फ़ैज़ल मस्जिद

इस मस्जिद में करीब 3 लाख लोग आ सकते हैं। ये पाकिस्तान का सबसे बड़ा मस्जिद है।

* पेशावर का मोहब्बत खान मस्जिद

मुग़ल राजा शाह जहां के शाशन काल में पेशावर के गवर्नर ने साल 1630 में इसका निर्माण किया था। इसकी साल 1898 में मरम्मत करवाई गयी थी।

* तूबा मस्जिद, कराची

इसे आमतौर पर गोल मस्जिद भी कहा जाता है। इसे साल 1969 में बनवाया गया था। इसमें 5000 लोग आ सकते हैं।

* अब्बासी मस्जिद, बहावलपुर

ये दिल्ली के मोती मस्जिद का डुप्लीकेट है। गवर्नर बहावल खान ने साल 1849 में इसे बनवाया था। इसका मार्बल बहुत अच्छा है।

* लाहौर का वज़ीर खान मस्जिद

आर्किटेक्ट द्वारा बनाई गयी इस खूबसूरत जगह को देखने के दूर दूर से आते हैं। ये शाह जहां के शाशन काल में बना है।

* शाह यूसुफ़ गार्ड्ज़, मुल्तान

ये श्राइन यानी कब्र ईरानियन कांसेप्ट पर बनी हैं। ये कब्र मुल्तान के ही पुराने इलाके में ही मौजूद है।

* शाह जहां मस्जिद, थट्टा

यहां की लाल ईंटें और नीले रंग के टाइल्स की खूबसूरती बहुत आकर्षक है। इस बड़े मस्जिद में करीब 93 गुंबद बने हैं।

* सुख-चैन मस्जिद, लाहौर

यहां की इंटीरियर डिज़ाइन बहुत लाजवाब है। 21 वीं सदी में बनने वाली इमारतों की जैसी बनावट वाली इस मस्जिद को तुर्की के ब्लू मस्जिद की देखा-देखी बनाया गया है।