Ganesh Chaturthi 2018 : गणेश चतुर्थी पर जरूर करें मुंबई के इन 5 गणेश मंडलों के दर्शन, बड़े स्तर पर की जाती है गणपति पूजा

गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं। लेकिन महाराष्ट्र में इस त्योहार की चमक देखने लायक होती हैं। 10 दिन तक चलने वाले इस गणेश महोत्सव में महाराष्ट्र के मुंबई में कई पंडालों में गणेश जी की झांकी लगाईं जाती हैं और प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। गणेश चतुर्थी के इस ख़ास मौके पर आज हम आपको मुबई के प्रसिद्द गणेश मंडलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गणेश चतुर्थी पर बड़े स्तर पर गणपति महोत्सव मनाते हैं। तो आइये जानते हैं इन मंडलों के बारे में।

* लालबागचा राजा मंडल

मुंबई का सर्वाधिक लोकप्रिय गणेश मंडल है। इस मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में अपने मौजूदा स्थान पर हुई थी। यह गणेश मंडल अपने 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर वर्ष भगवान गणेश के दर्शन पाने यहां करीब 5 किलोमीटर की लंबी कतार लगती है। हर साल लालबागचा राजा की दानपेटी में करोड़ों रुपए का चढ़ावा आता है। हर भक्त अपनी-अपनी हैसियत से अपने गणपति बप्पा के निमित्त कुछ न कुछ दान जरूर करता है।

* मुम्बइचा राजा मंडल

गणेश गली में मुम्बइचा राजा मुंबई का एक प्रसिद्ध मंडल है। यह लालबागचा राजा मंडल के नजदीक है। गणेश चतुर्थी के समय यहां भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

* खेतवाड़ी गनराज

मुंबई में सबसे अधिक विस्मयकारी गणेश प्रतिमा के रूप में जाना जाता है। इस मंडल की स्थापना 1959 में की गई लेकिन इसे सन 2000 में ख्याति मिली जब यहां पर भारत की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा बनाई गई। इसकी उंचाई 40 फीट है।

* जीएसबी सेवा गणेश मंडल

जीएसबी सेवा गणेश मंडल को मुंबई का स्वर्ण गणेश भी कहा जाता हैं। इस बार यहां भगवान गणेश को 60 किलो सोने से सजाया गया है। यह मुंबई शहर के धनी मंडल में से एक है। इसकी स्थापना 1954 में कर्नाटका की एक समिति ने की थी। यहां का गणेश उत्सव पूरे शहर भर में मशहूर है।

* अधेंरिचा राजा

अधेंरिचा राजा मंडल की स्थापना तंबाकू कंपनी के कर्मचारियों द्वारा 1966 में किया गया। इस मंडल को लालबाग से लाकर यहां स्थापित किया गया था।