जन्नत का अहसास करवाती है लेह-लद्दाख, जानें यहां की प्रसिद्द 5 जगहें

लेह लद्दाख (Leh-Ladakh Tourist Places) भारत के सबसे खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश है। आर्टिकल 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख चर्चा का केंद्र बन गए हैं। राजनीतिक चर्चाओं के बीच जनता के बीच कश्मीर और लद्दाख की खूबसूरती पर भी बातें हो रही हैं। ये जन्नत सरीखे राज्य आपको वेकेशन पर भाव विभोर कर देंगे और आप यहां से लौटना नहीं चाहेंगे। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है लद्दाख की ऐसी जगहों के बारे में जहां आपकी भागदौड़ भरी लाइफ से थोड़ा सा रिलेक्स, एक अलग ही सुकुन भर देगा।

पैंगोंग झील (Pangong)

ब्लू पैंगोंग झील हिमालय में लेह-लद्दाख के पास स्थित प्रसिद्ध झील है, जो 12 किलोमीटर लंबी है और भारत से तिब्बत तक फैली हुई है. यह झील करीब 43,000 मीटर की ऊंचाई पर है, जिसकी वजह से इसका तापमान -5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यह अपनी लवणता के बावजूद भी सर्दियों के मौसम में पूरी तरह से जम जाती है।

मैग्नेटिक हिल (Magnetic Hill)

लद्दाख के लोकप्रिय मैग्नेटिक हिल को ग्रेविटी हिल भी कहा जाता है, जहाँ पर वाहन गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से अपने आप पहाड़ी की तरफ बढ़ते हैं। यह पहाड़ी समुद्र के स्तर से लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर और लेह शहर से 30 किमी की दूरी पर स्थित है। पहाड़ी के पूर्वी हिस्से में सिंधु नदी बहती है, जो तिब्बत में निकलती है जो लद्दाख की यात्रियों के लिए एक अवश्य पड़ाव है।

लेह महल (Leh Palace)

यहां 17वीं शताब्दी में बना नौ मंजिला पैलेस देखने लायक है। इसे लेह पैलेस के नाम से भी जाना जाता है है। लेह महल सिंगे नामग्याल ने बनवाया था। यहां पर आप भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े चित्रों को देख सकते हैं। महल की इमारत ल्हासा में पोताला पैलेस, जो कि तिब्बत में है काफी हद तक उसी की तरह है।

जांस्कर घाटी (Zanskar Valley)

यह वेली लद्दाख की सबसे बेहतरीन जगहों पर एक है। यह जगह हिमालय रेंज में पड़ती है। यह घाटी चारों ओर से पहाड़ियों और बर्फ से ढकी है। जहां पर आपको एक अलग ही सुकुन मिलेगा। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय जून से सितबंर तक है। इस मौसम में बर्फ साफ होती है।

चादर ट्रैक (Chadar Trek)

चादर ट्रैक लेह लद्दाख के सबसे कठिन और सबसे साहसिक ट्रेक में से एक है। इस ट्रैक को चादर ट्रैक इसलिए कहा जाता है क्योंकि जांस्कर नदी सर्दियों के दौरान नदी से बर्फ की सफेद चादर में बदल जाती है। चदर फ्रोजन रिवर ट्रेक दूसरे ट्रेकिंग वाली जगह से बिलकुल अलग है।