अपनी ख़ूबसूरती के लिए प्रसिद्द है सिक्किम के ये 5 पर्यटन स्थल, करें यहाँ घूमने की तैयारी

'पूर्व का स्विट्जरलैंड' कहे जाने वाले सिक्किम को सभी जानते हैं। यह राज्य है छोटा लेकिन ख़ूबसूरती के लिहाज से इसका महत्व बहुत बड़ा हैं। जी हाँ, यहाँ की पहाड़ियाँ, चाय के बागान और प्राकृतिक नज़ारे सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बादलों से घिरा सिक्किम अपनी अधिक वर्षा के लिए भी जाना जाता हैं। आज हम आपको सिक्किम के कुछ प्रसिद्द और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। तो आइये जानते है सिक्किम की इन जगहों के बारे में।

* सोम्गो लेक

यह झील एक किलोमीटर लंबी, अंडाकार है। स्थानीय लोग इसे बेहद पवित्र मानते हैं। मई और अगस्त महीने के बीच झील के पास का इलाका बेहद खूबसूरत हो जाता है। दुर्लभ किस्मों के फूल यहां देखे जा सकते हैं। इनमें बसंती गुलाब, आइरिस और नीले-पीले पोस्त शामिल हैं। सर्दियों में झील का पानी जम जाता है।

* एनके मोनास्ट्री या गुफा

यहां पर देवी देवताओं की सुंदर व भव्य मूर्तियां, पुस्तकालय तथा उनसे संबंधित मुखौटे आदि देखने को मिलते हैं। निकट ही स्थित डियर पार्क पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी देखी जा सकती है। जो दर्शनाथी सिक्किम शैली में रचे-बसे वस्त्र व लकड़ी का सामान खरीदने की इच्छुक है, उनके लिए यह बहुत अच्छी जगह हैं। यह स्तूप तिब्बतियों का तीर्थस्थल है।

* नाथुला दर्रा

14,200 फीट की ऊंचाई पर, नाथुला दर्रा भारत-चीन सीमा पर स्थित है। यह सिक्किम को चीन के तिब्बत क्षेत्र से जोड़ता है। यह सफर अपने आप में आनंद देने वाला अनुभव है। धुंध से ढंकी पहाड़ियां, टेढ़े-मेढ़े रास्ते और पहाडों से झरते झरने यह रास्ता तो अद्भुत है। इस जगह जाने के लिए पर्यटकों के पास परमिट होना चाहिए।

* रूमटेक गुफा

यह गुफा विश्व की श्रेष्ठतम गुफाओं में से एक है जोकी गंगटोक से 37 किमी। की दूरी पर स्थित है। यहाँ दो गुफाओं के मध्य एक छोटी गुफा है। यहां दो स्वर्ण मृग, स्वर्ण स्तूप, धर्मचक्र, सोने के बुद्ध, बेशकीमती जवाहरात व चित्र आदी दर्शनीय हैं।

* केचपुरी

यह एक प्राकृतिक दृश्यों से परिपूर्ण झील है। इस झील का अपना विशेष आकर्षण है, और वह आकर्षण यह है कि इसके जल में नहाने वाले को व्याधियों से तो मुक्ति मिलती ही है, साथ ही पुण्यफल का भागी भी होता है।