योग से जुड़ी ये बातें जानना बहुत जरूरी, मिल पाएगा सेहत को पूरा फायदा

स्वस्थ शरीर को पाने की चाहत के लिए लोग स्वस्थ खानपान के साथ ही योग को भी अपनी जीवनशैली में शामिल करते हैं। योग या प्राणायाम पुरातन समय से ही भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। योग की मदद से शरीर की सेहत को मजबूत किया जा सकता हैं। योग की मदद से कई बीमारियों से अपना बचाव किया जा सकता हैं। लेकिन इसका फायदा उठाने के लिए जरूरी हैं कि योग से जुड़ी सभी जानकारी रखी जाए और इससे जुड़े नियमों का पालन किया जाए। तो आइये जानते हैं योग से जुड़े नियमों के बारे में।

- योग करते समय तंग कपड़े ना पहनें।
- ऐसा करने से शरीर की मांसपेशियों के खिंचाव के दौरान कपड़े फटने का डर रहता है।
- साथ ही तंग कपड़े आपको बहुत सारे योग मूव्स नहीं करने देते हैं।

- तंग कपड़े पहन कर आपको आसन करने में परेशानी हो सकती है।
- योग करने के लिए आप ऐसा समय चुन लें, जब आप बिल्कुल फ्री हों।
- सुबह योग करना बहुत ही बेहतर है, क्योंकि इस सातों दिन आपके पास यह समय होता है।
- हर दिन नियत समय पर योग करें, इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और पूरा लाभ मिलता है।
- योग करने के लिए स्वच्छ वातावरण और शांत माहौल बेहतर होता है।
- आप सुबह-सुबह घर की छत पर योग कर सकते हैं।
- छत पर आपको खुली हवा मिलेगी, जो योगासन का पूरा लाभ पहुंचाएगी।
- योग सुबह खाली पेट किया जाए तो ज्यादा बेहतर होता है।

- ऐसा संभव न हो तो योग और भोजन के बीच कम से कम तीन घंटे का अंतर रखें।
- योग करने के कुछ देर बाद आप खा सकते हैं, लेकिन उससे तीन घंटे पहले ना खाएं।
- हालांकि भोजन के तुरंत बाद आप वज्रासन कर सकते हैं, जो खाना पचाने में लाभप्रद है।
- योग करने के दौरान एकाग्रचित रहें- मोबाइल फोन से दूरी बनाकर रखना बेहतर है।
- योग शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से प्रभाव डालता है, इसलिए ध्यान से करना चाहिए।
- शुरुआत में योग करने के दौरान थकावट होगी, लेकिन धीरे-धीरे अभ्यास हो जाएगा।
- योग के साथ-साथ प्राणायाम और मेडिटेशन यानी कि ध्यान जरूर करें- इससे भरपूर लाभ मिलेगा।
- योग में हमारे श्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है- नियमित अभ्यास से इसे नियंत्रित करना जरूरी है।
- योगासन करते समय कभी भी मुंह से सांस ना लें।