World Cancer Day 2022 : आखिर क्या कारण हैं कि कम उम्र में ही लड़कियां हो रही ब्रेस्ट कैंसर का शिकार?

वर्तमान समय में कई बीमारियां ऐसी हो गई हैं जो घातक होते हुए भी आम हो चली हैं। इन्हीं बिमारियों में से एक हैं ब्रेस्ट कैंसर जो ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलता हैं। कुछ साल पहले ब्रेस्ट कैंसर 50 साल से ऊपर की महिलाओं में देखने को मिलता हैं लेकिन आजकल देखा जा रहा हैं कि ब्रेस्ट कैंसर युवा महिलाओं की भी बड़ी परेशानी बन चुका हैं। इसका मुख्य कारण आपकी खराब लाइफस्टाइल और खानपान तो है ही लेकिन इसके साथ ही कई अन्य वजहें भी हैं। ऐसे में आज हम आपको उन कारणों की जानकारी देने जा रहे हैं कि आखिर क्यों कम उम्र में ही लड़कियां ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो रही हैं।

लंबे समय तक हॉर्माेन थेरेपी लेना

अगर काेई महिला लंबे समय तक हॉर्माेन थेरेपी ले रही हैं, ताे उसे ऐसा करने से बचना चाहिए। क्याेंकि यह महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का एक कारण हाे सकता है। हॉर्माेन थेरेपी बेहद सामान्य हाे गया है, जाे ब्रेस्ट कैंसर के जाेखिम काे बढ़ाता है।

माेटापा

माेटापा ब्रेस्ट कैंसर या स्तन कैंसर का एक मुख्य कारण है। ब्रेस्ट कैंसर से बचना है, ताे माेटापे काे नियंत्रण (वजन कम करने के लिए हाेम कार्डियाे एक्सरसाइज) में रखना बहुत जरूरी है। आजकल महिलाएं जंक फूड, फास्ट फूड काे अधिक तवज्जाें दे रही हैं, जाे माेटापे का कारण बनते हैं। माेटापा स्तन कैंसर के जाेखिम काे बढ़ाता है। इतना ही नहीं ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद भी माेटापे से दाेबारा ब्रेस्ट कैंसर हाे सकता है।

बच्चाें काे कम समय तक दूध पिलाना

कम उम्र में लड़कियाें या महिलाओं काे ब्रेस्ट हाेने का एक कारण बच्चाें या शिशुओं काे कम समय तक दूध पिलाना है। प्रसव के कम से कम 6 महीने बाद तक बच्चे काे ब्रेस्ट मिल्क (Breast Milk) या दूध पिलाना बहुत जरूरी हाेता है। इससे आप ब्रेस्ट कैंसर के जाेखिम से बच सकते हैं।

गर्भधारण की बढ़ती उम्र

अगर समय से गर्भधारण कर लिया जाए, ताे आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकती हैं। कई महिलाओं 30-32 साल की उम्र के बाद गर्भधारण की याेजना बनाती हैं, जाे ब्रेस्ट कैंसर काे न्यौता देता है।

खराब लाइफस्टाइल

अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स, इनएक्टिव लाइफस्टाइल महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के जाेखिम काे बढ़ावा देता है। जाे महिलाएं घर का खाना खाने के बजाय बाहर का खाना खाती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर हाेने की संभावना अधिक हाेती है। इसलिए इससे बचने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज या याेगा करना चाहिए। साथ ही हेल्दी डाइट लेनी चाहिए।

धूम्रपान-एल्काेहल

आजकल पुरुषाें के साथ ही महिलाएं भी धूम्रपान और एल्काेहल का सेवन कर रही हैं। धूम्रपान और एल्काेहल ब्रेस्ट कैंसर के जाेखिम काे काफी हद तक बढ़ाती है। इसलिए आपकाे इनका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

जेनेटिक

कई बार परिवार में मम्मी-पापा काे ब्रेस्ट कैंसर हाेने की वजह से बच्चाें काे भी यह कैंसर हाे जाता है। खराब लाइफस्टाइल काे सही करके काफी हद तक ब्रेस्ट कैंसर से बचाव किया जा सकता है, लेकिन जेनेटिक (जेनेटिक या अनुवांशिक कैंसर) इससे बचाव थाेड़ा मुश्किल हाे जाता है।