हार्ट अटैक का संकेत देते हैं शरीर में दिखने वाले ये 5 बदलाव, जानें और रहें सतर्क

मौजूदा वक्त में देखा जा रहा हैं कि एक बड़ी आबादी दिल से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रही हैं। दिल शरीर का अभिन्न अंग हैं जिसकी सेहत बनी रहना बहुत जरूरी हैं। बीमारी बढ़ने पर यह हार्ट अटैक का कारण बनती हैं जो कि जानलेवा हैं। हार्ट अटैक से पहले इसके संकेतों को पहचान लिया जाए तो अपनी जान बचाई जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शरीर में दिखने वाले ऐसे बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हार्ट अटैक का संकेत देते हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

नींद में कमी आना

अगर आप प्रतिदिन पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे है, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा होते जा रहा है। ऐसी स्थिति में आपको दिल का दौरा पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती है। एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने ये बताया कि जो लोग आमतौर पर रात में 6 घंटे से कम सोते हैं, उन्हें दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने की संभावना सामन्य व्यक्ति से दोगुनी हो जाती है। कम नींद की वजह से इंसान कि रक्त की गति भी बढ़ जाती है। जो दिल के स्वास्थय के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

सांस फूलना या सांस लेने में परेशानी आना

अगर किसी व्यक्ति को अचानक या हल्के-फुल्के काम से सांस लेने में दिक्कत आने लगे या सांस फूलने लगे तो उसे समझ लेना चाहिए कि उसका दिल सही से काम नहीं कर रहा है। इसी कारण उसके फेफड़े तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा है। शरीर में आने वाले ये बदलाव हार्ट अटैक के सीधे लक्षण को दिखाता है।

शरीर के किसी भाग में सूजन

हमारा दिल शरीर के सभी अंगों में रक्त पहुंचाने का कार्य करता है। ऐसे में जब हमें हार्ट संबंधी दिक्कतें आती है तो दिल को शरीर के सभी भाग में रक्त पहुंचाने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। जिसके कारण शरीर में सही तरह से रक्त का संचार नही हो पाता है। जिस-जिस भाग में रक्त का संचार सही से नहीं हो पाता है शरीर के उस भाग में सूजन आ जाती है। ये सूजन हार्ट अटैक आने के पहले के लक्षण को बताता है।

चक्कर आना या घबराहट महसूस करना

इंसान का दिल जैसे-जैसे कमजोर होने लगता है, वह सही से इंसान के पुरे शरीर में रक्त का संचार नही कर पाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति के दिमाग(Brain) में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नही मिल पाता है। इसी कारण इंसान को चक्कर आने की स्थिति पैदा हो जाती है। उसे हर छोटी से छोटी बात को लेकर घबराहट होने लगती है। इंसान के ये बदलाव हार्ट अटैक के गंभीर लक्षणों को दर्शाता है।

धड़कनो मे तेजी व अधिक पसीना आना

कई बार इंसान को अचानक तेज पसीना आने लगता है। जबकि पसीना आने का कारण न तो शारीरिक श्रम होता है और न ही तेज गर्मी। इस तरह की कमजोरी हमारी दिल के कमजोरी को दर्शाता है। और ये हार्ट अटैक के लक्षण भी माने जाते हैं।

कई बार हमारी दिल की धड़कनें काफी तेज या बहुत धीमी हो जाती है। यह भी हमारी दिल कि कमजोरियों को दर्शाती है। हमे ऐसा महसूस होता है जैसे हमारा दिल सिकुड़ रहा है। और इस कारण हमें तेज घबराहट भी होने लगती है। इस तरह के लक्षण को हमें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये हार्ट अटैक के प्रभावी लक्षण माने जाते हैं।