क्या स्लिप डिस्क का दर्द आपको भी कर रहा परेशान, ये 4 योगासन दिलाएंगे आराम

पहले के समय में देखा जाता था कि उम्र बढ़ने के बाद कमर में दर्द की समस्या होने लगती थी। लेकिन आज के समय में युवाओं में स्लिप डिस्क (Slip Disc) की बढ़ती समस्या चिंता पैदा करने वाली हैं। इस समस्या के दौरान कमर और गर्दन में दर्द उठने लगता हैं और असहाय महसूस होने लगता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे योगासन लेकर आए हैं जिनकी मदद से स्लिप डिस्क का दर्द दूर होने लगेगा। तो आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में।

शवासन (Shavasana)

शवासन को योग विज्ञान का सबसे कठिन आसन माना जाता है। यह आसन किसी भी आसन के अंत में किया जाता है। शवासन न सिर्फ आपके शरीर को बल्कि आंतरिक ऊर्जा को भी अंदर से हील करता है। शरीर की यही प्राकृतिक ऊर्जा आपके शरीर में समाकर हर बीमारी और समस्या को ठीक करने में मदद करती है।

उष्ट्रासन (Camel Pose)

यह आसन रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत ही कारगर आसन है। इस आसन में शरीर ऊंट की मुद्रा में होता है। इस मुद्रा में शरीर को पीछे की तरफ झुकाया जाता है। इससे रीढ़ की हड्डी पर सकारात्मक दबाव बनता है। इस दबाव के कारण जल्दी ही रीढ़ की हड्डी की समस्याएं दूर होने लगती हैं।

शलभासन (Locust Pose)

इस आसन को पेट के बल जमीन पर लेटकर रीढ़ की हड्डी को मोड़ा जाता है। इस स्थिति में योगाभ्यास करने से कुछ ही दिनों में स्लिप डिस्क और कमर दर्द से राहत मिलनी शुरू हो जाती है। शलभासन में शरीर टिड्ढे की आकृति बनाता है। इस स्थिति में शरीर को रखने से स्लिप डिस्क के अलावा भी कई अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

भुजंगासन (Cobra Pose)

भुजंगासन में योग करने वाले का शरीर फन उठाए हुए सांप की आकृति में होता है। इस आकृति में रीढ़ की ऊपरी हड्डियों पर दबाव पड़ता है और उन्हें पुरानी स्थिति में आने का मौका मिलता है। इस योगासन को सूर्य नमस्कार के सात आसनों में से एक माना जाता है। ये शरीर को लचीला बनाने और कमर दर्द से राहत देने में भी मदद करता है।