घंटों लैपटॉप के सामने बैठना बन सकता हैं कंधों के दर्द का कारण, ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज दिलाएगी राहत

लॉकडाउन के बाद से ही अधिकतर ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम दिया गया हैं और लोग अपने लैपटॉप पर ही घर बैठे काम कर रहे हैं। लैपटॉप पर काम करना आँखों में तो थकान लाता ही हैं लेकिन इसी के साथ ही सही पोजिशन में नहीं बैठा जाए तो कंधों में दर्द की समस्या उठने लगती हैं। समय रहते इस दर्द से राहत नहीं पाई जाए तो यह शरीर के अन्य अंगों में भी फैलता जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिनकी मदद से कंधों के दर्द में राहत पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

क्रॉस बॉडी शोल्डर स्ट्रेच

इस स्ट्रेच को करने से कंधे के डेल्टोइड, टेरीस माइनर और सुप्रास्पिनैटस मसल्स स्ट्रेच होते हैं। इसे भी कुर्सी पर बैठकर या खड़े होकर किया जा सकता है। इस स्ट्रेच को करने के लिए सबसे पहले दाएं हाथ को सीधा करें और बाएं हाथ से दाएं हाथ की कोहनी को छाती की ओर ले जाएं। इससे दाएं शोल्डर में खिंचाव महसूस होगा। यहां ध्यान रखें कि आपका शोल्डर कंधे के लेवल पर ही होना चाहिए। हाथ कंधे से ऊपर या नीचे ना हो। दोनों शोल्डर को 5-5 राउंड कर सकते हैं।

ईगल आर्म स्ट्रेच

ईगल आर्म स्ट्रेच, ईगल पोज योग का एस हिस्सा है। इस स्ट्रेच को करने से कंधों में लचीलापन बढ़ता है। इसे करने के लिए पैरों को हिप-चौड़ाई के साथ खोलें और सांस लेते हुए हाथों को आगे की ओर खोलें। सांस छोड़ते हुए हाथों को फोटो में दिखाए मुताबिक स्थिति में रोल करें। इसमें पहले एक हाथ को सीधा रखना है और दूसरे हाथ को उस पर रोल करना है। अगर आपका एक हाथ दूसरे हाथ पर रोल हो जाता है तो दोनों हथेलियों को आपस में स्पर्श करने की कोशिश करें। अब लंबी-लंबी सांस लें और 10-15 सेकेंड होल्ड करने के बाद इसी को दूसरे हाथ से दोहराएं। इस स्ट्रेज को 5-6 बार दोनों हाथ से दोहरा सकते हैं।

काऊ फेस पोज

काऊ फेस पोज को योग की भाषा में गौमुखासन कहते हैं। इस आसन को बैठकर या खड़े होकर दोनों तरह से कर सकते हैं। इसे करने के लिए पहले दाएं हाथ को ऊपर की उठाएं और फिर बाएं हाथ को कोहनी से मोड़ते हुए पीछे की ओर लेकर जाएं। दाएं हाथ की कोहनी को ऊपर उठाते हुए दाहिने हाथ को सिर के ऊपर और पीठ के नीचे तक पहुचाएं। बाएं हाथ को पीछे से ऊपर की ओर खींचें और दाएं हाथ को पकड़ने की कोशिश करें। दोनों हाथों को पास लाने की कोशिश करें। अगर हाथ स्पर्श न हों तो फोर्स न करें नहीं तो खिंचाव आ सकता है। 20 सेकेंड होल्ड करने के बाद इसे विपरीत तरफ से दोहराएं।