भोजन करने से जुड़े इन नियमों को अपनाकर रहें सेहतमंद

आपके खानपान का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता हैं। ऐसे में हमेशा पोषण युक्त चीजों का सेवन करना बेहतर रहता है। लेकिन इसी के साथ ही आपको भोजन करने से जुड़े कुछ नियमों का भी ध्यान रखना होता हैं जो आपकी सेहत को प्रभावित करते हैं। जी हां, देखा जाता हैं कि इन नियमों की अवेहलना ही आपके शरीर में पनपी बीमारी का प्राथमिक कारण बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं भोजन करने के दौरान ध्यान में रखें जाने वाले इन नियमों के बारे में जो आपकी अच्छी सेहत का कारण बनते हैं।

भोजन खूब चबाकर करें

वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह जरूरी है कि खाने को कम से कम 30-35 बार तक चबाकर खाएं। कई बार पौष्टिक और संतुलित खाना खाते समय लोग उसे सिर्फ दस से पंद्रह बार ही चबाते हैं। जिससे पेट से जुड़ी समस्याए दूर होती हैं। खाना चबाकर खाने से कब्ज दूर होती है, दांत मजबूत होते हैं, भूख बढ़ती है आैर कब्ज व एसिडिटी नहीं होती है।

बैठकर खाएं

भोजन बैठकर ही खाएं, क्योंकि चलते-चलते खाना खाने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। बैठकर खाते समय हम सुखासन की स्थिति में होते हैं, जिससे कब्ज, मोटापा, एसिडिटी आदि पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।

मोटापा दूर करें

भूखा रहने से वजन कम नही होता, बल्कि वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। दिनभर में अगर हम निश्चित अंतराल पर अच्छे से चबाकर खाना खाते हैं तो पाचन क्रिया संतुलित रहती है। जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते उनकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे खाना अच्छे से पच नहीं पाता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

खाते वक्त पानी न पिएं

भोजन के समय पानी पीने से पाचन क्रिया पर असर होता है। इसलिए खाने के आधे या एक घंटे पहले या बाद में पानी पिएं

एक्सरसाइज के तुरंत बाद न खाएं

वर्कआउट या एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद खाना न खाएं। शरीर को नार्मल टेंपरेचर पर आने दें, उसके बाद ही खाना खाएं।

भूख लगने पर ही खाएं

कुछ लोग स्वाद लेने के लिए बार-बार खाना खाते हैं। पहले का खाना पचा नहीं कि दोबारा खा लिया। ऐसा करने से पेट की बीमारियां शुरू हो जाती हैं, खाना अच्छे से पच नहीं पाता और मोटापा घेर लेता है।

नियमित अंतराल पर खाएं

खाने के बीच में कम से कम 6 घंटे का अंतराल होना चाहिए। रात्रि के भोजन के पचने में समय लगता है, इसलिए डिनर जल्दी कर लेना चाहिए। नियमित रूप से दिन में तीन बार भोजन करने से एकाग्रता बढ़ती है।

मधुमेह से बचाव

खाने के तरीके में बदलाव करके मधुमेह से बचा जा सकता है। धीरे-धीरे और चबाकर खाने से ग्लूकोज को जोड़ने का काम दोगुनी गति से होता है जिससे मधुमेह का खतरा कम होता है।

खाने से पहले हाथ जरूर धोएं

भोजन करने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। जिससे हाथों में मौजूद बैक्टीरिया खाने के साथ आपके शरीर में प्रवेश कर नुकसान न पहुंचाएं।