शरीर में आने वाली सूजन को करे कम, अपनाए ये घरेलू उपाय

अक्सर देखा गया हैं कि लम्बे समय तक पांव के लटके रहने या शरीर में किसी प्रकार की हरकत ना होने की वजह से शरीर के अंगों में सूजन (Swelling) आने लगती हैं जो आपके लिए कई अन्य परेशानियाँ पैदा करती हैं। सूजन आने का मुख्य कारण उतकों में उपस्थित परेशानी बनती हैं। लम्बे समय तक सूजन रहने पर चलने में भी तकलीफ होती हैं और अगर सूजन पेट में है तो गैस और अपच जैसी समस्या होने लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से सूजन से जल्द राहत पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

तुलसी


तुलसी में ट्रैनिन, सैवोनिन, ग्लाइकोसाइड और एल्केलाइड्स होते हैं। जो बैक्टिरिया से लड़ने में सहायक होते हैं। सूजन होने पर आप तुलसी के पत्तों से बना काढा पी सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।

लहसुन

रोजाना खाली पेट 2-3 कच्ची लहसुन का सेवन पेट इंफैक्शन को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा भोजन पकाते समय भी लहसुन का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

सरसों का तेल

सरसों में कई तरह के मिनिरल्स होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सरसों के तेल में दो से चार लहसुन की कलियां मिलाकर उसे गर्म कर लें और सूजन वाली जगहों पर हल्के हाथों से मालिश करें।

हल्दी

हल्दी में बहुत से गुण होतें हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें बहुत से पोषक तत्व होतें हैं जैसे प्रोटीन, मिनिरल्स, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए आदि. इसको प्रयोग में लाना बहुत आसान है- हल्दी के पाउडर में हल्का सरसों का तेल या तिल का तेल मिलाएं और उसका पेस्ट बना लें और सूजन वाले जगह पर उसको लगाकर सूखने दें, उसे तब तक ना हटाए जब तक वह खुद सूख कर पपड़ी ना बनने लगे।

गुड़हल

गुड़हल का फूल एक हर्ब्स के रूप में काफी लाभदायक है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह सूजन को कम करने का काम करता है। इसको ठीक से पीस कर उसके पेस्ट को सूजन वाले हिस्से में लगाने पर यह बहुत जल्द असर करने लगता है।