International Yoga Day : इन 3 योगासन से रखें अपने दिल को स्वस्थ

आने वाली 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना हैं जो कि योग के महत्व को दर्शाता हैं। इस कोरोना काल के दौरान इसकी महत्ता और बढ़ जाती हैं जिसमें आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखने की जरूरत हैं। खासतौर से दिल के मरीजों को अपने दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योह की मदद जरूर लेनी चाहिए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे योगासन लेकर आए हैं जिनकी मदद से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

बालासन

इससे कंधे, पीठ, रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है। पैरों और कूल्हों के व्यायाम के साथ श्वसन प्रक्रिया में सुधार होता है।

पवनमुक्तासन

इस आसन से पीठ का निचला हिस्सा मजबूत होता है। इससे रीढ़ की हड्डी में लचक भी बढ़ती है। पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ-साथ पेट में गैस और कब्ज से भी मुक्ति दिलाता है। यह बांझपन, नपुंसकता और मासिक धर्म की समस्याओं में भी लाभकारी है।

वज्रासन

इस आसन को रोज करने से पाचन में सुधार होता है। कब्ज दूर होने में मदद मिलती है। पीठ और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है ओर कमर दर्द से भी राहत मिलती है। ध्यान करने के लिए भी यह आसन एकदम सही माना जाता है।