मात्र 3 दिन में घट जाएगी आपके पेट की चर्बी इन टिप्स की मदद सें

आजकल के व्यस्ततम जीवनशैली के चलते इंसान को खुद की सेहत के लिए समय ही नहीं मिल पाता और और जिन व्यक्तियों का दिनभर ऑफिस या व्यापर में बैठने का काम रहता हैं, उनके कम चलने-फिरने की वजह से पेट निकल आता हैं। जो कभी-कभी शर्मिंदगी महसूस कराता हैं। इसलिए व्यक्ति को थोडा समय खुद की सेहत के लिए जरूर निकलना चाहिए। और रही बात पेट की चर्बी की, तो आप उसकी फिक्र छोड़ दीजिये। क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से बहुत जल्द आप अपने पेट की चर्बी को कम कर पाएंगे। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

* गर्म पानी और शहद

एक गिलास गर्म पानी का ले और उसमे एक चमच्च शहद और एक चमच्च निम्बू रस के मिलाये। सुबह उठते ही आपको इस शहद और निम्बू रस मिले पानी को पीना है। ये पेट कम करने का घरेलू उपाय रोजाना करने से आप काफी चर्बी घटा सकते हो।

* योगा करें

पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन अच्छा विकल्प है। हर सुबह नियमित रुप से योगा करने पर शरीर पर जमा चर्बी को कम किया जा सकता है। ध्यान रहें योगासनों का चुनाव करते समय पेट की चर्बी घटाने वाले योग को ही चुनें। योग शरीर को तमाम तरह की बीमारियों से दूर रखता है। रोजाना सूर्य नमस्कार की सभी क्रियाएं, सर्वागासन, भुजंगासन, वज्रासन, पदमासन, शलभासन करना लाभदायक हो सकता है।

* अजवाइन का पानी

यह पेट की चर्बी करने में फायदेमंद है। पेट कम करने के लिए 25 से 50 ग्राम अजवाइन रात को एक गिलास पानी में भिगो कर रखे और सुबह इसे छान कर इसमें थोड़ा शहद मिलाये और पिए। इस नुस्खे को नियमित रूप से करने पर पेट की चर्बी घटने लगती है।

* दालचीनी की चाय

पेट का बढ़ना बढ़ना ब्लड शुगर लेवल पर भी काफी हद तक निर्भर करता है। ब्लड शुगर को नियंतरण में रखने में दालचीनी गजब काम करती है। जिससे हमारी पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलती है। एक कप साफ़ पानी ले और उसमे एक चमच्च दालचीनी डालकर उबाले। ठंडा होने पर उसमे एक चमच्च शहद और मिलाये। अब आपकी दालचीनी चाय तैयार है। रोजाना सोने से पहले ये चाय पिए।

* ग्रीन टी का सेवन

अगर आप चाय के शौकीन हैं तो दूध की चाय को बॉय-बॉय कहें और ग्रीन टी पीने की आदत डालें। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी, लेमन टी या फिर ब्लैक टी लें। दरअसल, दूध की चाय पीने से आपके मोटापा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

* पत्तागोभी

पत्तागोभी में पेट की चर्बी घटाने के गुण मौजूद होते हैं, इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इसलिए हर रोज पत्तागोभी जूस पिएं।

* टहलना ना भूलें

सुबह-शाम की सैर शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखती है। पेट की चर्बी को दूर करने के लिए रोजाना सुबह उठकर कुछ देर सैर पर जाएं और रात के खाने के बाद तुरंत सोने की जगह कुछ देर टहलें। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से कम कर पाएंगे और पेट की अतिरिक्त चर्बी को भी कम किया जा सकता है।