डायबिटीज के मरीज इन घरेलू उपायों की मदद से रखे अपने बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल

डायबिटीज की समस्या होना आजकल आम बात हो गया है। यह एक मेटाबॉलिक बीमारियों का समूह है, जिसमें रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है। हालांकि इन सब समस्याओं की एक वजह अनियमित खानपान भी हो सकता है। इसके अलावा, इसुलिन पैंक्रियाज द्वारा बनने वाला हार्मोन है। जो ग्लूकोज को भोजन से व्यक्ति की कोशिकाओं में जाने में सहायता करता है। जिसका इस्तेमाल एनर्जी के रूप में किया जा सकता है। ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने से डायबिटीज की समस्या हो सकती है। अगर आपका ब्लड शुगर कंट्रोल है तो आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहते हैं लेकिन अगर आप भी घटते-बढ़ते ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ खास चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे। इन फूड्स के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित हो जाएगा। तो चलिए आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो बल्ड शुगर के लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

जामुन
जामुन का फल खाने में जितना टेस्टी होता है। उतना ही डायबिटीज में लाभदायक होता है। इसके लिए जामुन के मौसम में जामुन के फल खाए जा सकते हैं तथा मौसम ना होने पर जामुन की गुठली का चूर्ण सुबह शाम भूखे पेट पानी से ले सकते हैं।

करेला
करेला भी डायबिटीज के लिए जरुरी है। इसके लिए करेले का जूस या आंवले के जूस में मिलाकर सुबह शाम खाली पेट लें, साथ ही करेले की सब्जी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।इसके अलावा करेला में ऐसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो घटते-बढ़ते ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का काम करते हैं।

अमरूद

अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो इम्यूनिटी को बढ़ाने और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। लेकिन आपको बता दें कि अमरूद के सेवन से बल्ड शुगर के लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

मेथीदाना

मेथीदाना डायबिटीज के लिये बहुत ही उपयोगी दवाई है। आप इसे किसी भी रूप में ले सकते हैं। आप इसकी सब्जी बना सकते हैं, इसकी चटनी बना सकते हैं, इसे पाउडर कर इसकी फकी ले सकते हैं। इसे रोज लेने से डायबिटीज का रोग ठीक हो जाता है।

दालचीनी

यह शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता और लो ब्लड शुगर के स्तर में सुधार करने में मददगार है। अगर आप इंसुलिन रो नियंत्रित करना चाहते हैं तो रोजाना आधा चम्मच दालचीनी का सेवन करें। इसके अलावा दालचीनी वजन नियंत्रण में भी काफी सहायक है।

दालें

दालें प्रोटीन और पोषण के गुणों से भरपूर होती हैं। दालों में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट का कुल 40 प्रतिशत फाइबर ही होता है जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है।

अलसी

डायबिटीज के जोखिमों को कम करने में अलसी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इंसोल्युबल फाइबर के गुणों से भरपूर अलसी शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम करती है। अलसी ह्रदय रोग के खतरे को भी कम करने में मददगार है।

कद्दू के बीज
कद्दू के बीज भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं। इनका नियामित सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

जौ

जौ में फाइबर काफी मात्रा में होता है जिससे लंबे समय तक शरीर के ग्लूकोज़ के स्तर को कम करने में भी मदद मिलती है। हर दिन एक कप जौ खाने से खून का लेवल नियंत्रण में रहेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।