दुनिया के इन 5 देशों मेें हेल्दी हैं लोग

दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जो न केवल अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं बल्कि यहां के निवासी हेल्दी हैं, आइए हम आपको उन देशों के बारे में बता रहे हैं। कोई देश आर्थिक रूप से विकसित हो सकता है लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से वह हेल्दी नहीं हो सकता है। लेकिन अगर वहां रहने वाले लोग ऐसा सोच लें तो यह भी मुश्किल नहीं है और उस देश के लोग पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बता रहे हैं जहां के लोगों की आदतें हेल्दी हैं और इसके कारण वहां पर बीमारी का ग्राफ बहुत नीचे और लोग बीमारी से ज्यादा अपनी अच्छी सेहत पर खर्च करते हैं। आइए इन देशों के बारे में जानते हैं।

एफिल टॉवर जैसी लंबी सेहत—फ्रांस


फ्रांस का नाम सुनते ही भले ही आपके दिमाग में एफिल टॉवर की छवि उभरे लेकिन इससे इतर भी वहां एक बात है जो आपको इस देश के बारे में जानकर अच्छी लगेगी। जी, हां, फ्रांस के लोग बहुत हेल्दी होते हैं। यहां के लोग कम मात्रा में रेड वाइन का सेवन करते हैं जो दिल के लिए अच्छी होती है साथ यहां के लोग नियमित रूप से वॉक करते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। यहां लोगों की औसत आयु 81.56 साल है। इसके अलावा ग्रीस, स्विटरलैंड, ऑस्ट्रेलिया में भी लोगों की औसत आयु 80 साल से अधिक है।

उम्रदराज लोगों का देश—जापान

जापान के बारे में एक ही बात बोली जाती है कि वहां पर युवा नहीं उम्रदराज लोगों की संख्या बहुत अधिक है। कुछ जापानी तो 120 साल से भी अधिक जीते हैं। इसके पीछे उनकी खानपान की आदत ही है। जापान के लोग मछली का सेवन अधिक करते हैं। रेड मीट, मक्खन, डेयरी उत्पाद, आदि के सेवन से बचते हैं। ये ग्रीन टी का सेवन बहुत अधिक करते हैं और हरी और ताजी सब्जियां इनकी पंसदीदा होती हैं। यहां के लोगों की औसत आयु 84.19 साल है।

सिर्फ खूबसूरती ही नहीं हेल्दी भी है— सिंगापुर

अगर आप कभी सिंगापुर गये हों या फिर कहीं उसकी तस्वीरे आपने देखी हैं तो वहां की शानदार नक्काशी और खूबसूरती की छवि आपके दिमाग में आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगापुर के लोग पर्यावरण के दोस्त होते हैं और गंदगी बिलकुल पसंद नहीं करते। पूरी दुनिया में सिंगापुर की स्वच्छता की मिसाल दी जाती है। यहां के लोग स्वच्छ और स्वस्थ रहने में विश्वास करते हैं। यहां के लोगों की औसत आयु 84.07 साल है।

नाम है छोटा लेकिन उम्र है सबसे लंबी— मोनैको

लंबी उम्र तभी होगी जब आप हेल्दी खायेंगे, फिट रहेंगे और तनाव से दूर रहेंगे। अगर सबसे अधिक जीने वाले देश के रूप में आपके मन में जापान का ख्याल आता है तो आप गलत हैं, मोनैको ऐसा यूरोप का एक देश है जहां के लोग जापानियों से अधिक उम्र के होते हैं। यहां की औसत आयु 89.63 साल है। यहां के लोगों की सबसे खास बात यह है कि वे खानपान के प्रति लापरवाह नहीं होते और तनाव बिलकुल नहीं लेते।