हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है सेब का सिरका, घर पर यूँ करें तैयार

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका सेब से तैयार एक तरह का मिश्रण है जो कई दिनों तक खराब नहीं होता है। सेब के सिरके के फायदों को देखते हुए पूरी दुनिया में लोग अब खाने में इसका उपयोग करने लगे हैं। इसमें एसिटिक एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है और एसिटिक एसिड दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा सेब के सिरके में कई विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और लाभ पहुंचाने वाले बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ईरान में हुई एक स्टडी कहती है, एप्पल साइडर विनेगर वजन को घटाने के साथ कॉलेस्ट्रॉल का लेवल भी घटाता है। 12 हफ्ते तक चली स्टडी में सामने आया कि यह ट्राईग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का लेवल घटाकर हार्ट अटैक का खतरा कम करता है। एक्सपर्ट कहते हैं, इसके कई फायदे हैं, लेकिन एपल साइडर विनेगर का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें वरना नुकसान भी हो सकता है। सेब के सिरके के सेवन और उपयोग की सही विधि पता होना बहुत ज़रुरी है। एक दिन में 30 ml से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें। इसके सेवन से जुड़ी सबसे ज़रुरी बात यह है कि हमेशा सेब के सिरके में पानी मिलाकर पहले इसे पतला कर लें उसके बाद ही उपयोग करें क्योंकि इसमें एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह आपकी सेहत को कई तरीको से नुकसान पहुंचा सकता है। सेब के सिरके का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से उल्टी हो सकती है। शरीर में ब्लड शुगर का लेवल अधिक गिर सकता है। एसिडिक होने के कारण यह पेट, स्किन और दांतों की ऊपरी लेयर को नुकसान हो सकता है।

एपल साइडर विनेगर के फायदे

बालों में संक्रमण खत्म करता है


अगर सिर में फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चौथाई कप पानी में दो छोटे चम्मच एपल विनेगर को मिलाएं। शैंपू करने के बाद इसे स्कैल्प पर लगाएं। सिर को तौलिया से कवर करें और 20 बाद इसे पानी से धो लें। बालों में चमक आने के साथ पीएच लेवल भी मेंटेन रहता है।

डैंड्रफ दूर करने में मददगार

बालों में डैंड्रफ की समस्या होने पर आप 10-15 ml एप्पल साइडर विनेगर में एक से दो गिलास पानी मिलाकर इसे पतला कर लें और फिर इसे सिर की त्वचा और बालों की जड़ों में लगाएं। बेहतरीन परिणाम के लिए हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग करें। सेब के सिरके में मौजूद एसिड, डैंड्रफ को बढ़ने से रोकते हैं और बालों में मौजूद तेल की अधिक मात्रा को कम करते हैं।

चेहरे के धब्बों को दूर करता है

अगर चेहरे पर धब्बे, पिंपल्स और मुंहासों की समस्या है तो एक कप पानी में एक चम्मच एपल विनेगर मिलाएं। इसे रूई की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे धो लें। इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करें।

मुंहासों से आराम

सेब के सिरके का इस्तेमाल मुंहासे दूर करने में भी बहुत उपयोगी है। आमतौर पर मुंहासो की समस्या बैक्टीरिया के कारण होती है। सेब के सिरके में मौजूद एसिड की अधिक मात्रा बैक्टीरिया को खत्म कर देती है साथ ही संक्रमण को और फैलने से रोकती है। यह त्वचा के pH लेवल को भी नियंत्रित रखती है।

लीवर के लिए फायदेमंद

एप्पल साइडर विनेगर शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकाल लीवर को साफ करता है। इस तरह यह लीवर की कार्यक्षमता बढ़ाती है और उसे स्वस्थ रखने में मदद करती है।

वजन को घटाता है

अगर वजन बढ़ रहा है तो इसे डेली रूटीन में शामिल करें। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच एपल साइडर विनेगर को खाना खाने के 45 मिनट पहले पिएं। इससे वजन कम होने के साथ ही मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

कई अध्ययनों में भी सामने आया है कि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम करता है। साथ ही खून को भी पतला करता है। जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। जानवरों पर किये कुछ शोधों के अनुसार एप्पल साइडर विनेगर कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड के स्तर को कम करती है। इससे दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव होता है। इसके लिए एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने से आधे घंटे पहले दिन में दो बाद इसका सेवन करें।

डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है

डायबिटीज को नियंत्रित रखने में एप्पल साइडर विनेगर आपकी मदद कर सकता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में प्रभावी भूमिका निभाती है। डायबिटीज के मरीज एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने से आधे घंटे पहले दिन में दो बाद इसका सेवन कर सकते हैं। रात में सोने से पहले इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

घर पर बनाएं ऐसे बनाएं विनेगर

- एक चौड़े मुंह वाला शीशे का जार लें, इसमें सेब के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डाल दें।
- चेक कर लें अगर सेब के छिलके पर मोम की पर्त नहीं है तो छिलके समेत ही काटकर डाल सकती हैं वरना छिलका हटाकर डालें।
- टुकड़ों को जार में डालें। ऊपर से थोड़ी शक्कर डालें। अब जार में पानी डालें। ध्यान रखें इसे पूरा ऊपर तक न भरें।
- इसमें एपल विनेगर बैक्टीरिया डालें, ये मार्केट में उपलब्ध है। अब इसे लकड़ी के ही चम्मच से मिलाएं।
- ध्यान रखें कि इसे 360 डिग्री नहीं चलाना है मिलाने के लिए ऊपर से नीचे सेब के टुकड़ों को धकेलते हुए मिलाना है।
- जार पर सूती कपड़ा बांधकर अंधेरे में रख दें। करीब 3 महीने लगेगा इसे तैयार होने में। हर 7 दिन के अंतराल पर इसे चम्मच से हिलाएं।
- 3 महीने बाद यह तैयार होने के पर हल्का पीला दिखता है। इसे छानकर इस्तेमाल कर सकते हैं।