आपकी ये आदतें बनती हैं दांतों की परेशानियों का कारण, इनमें सुधार करना बहुत जरूरी

दांत हमारे शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक हैं जो भोजन को चबाने के साथ ही चहरे की सुंदरता को बढ़ाने में भी मददगार होते हैं। आज के समय में कम उम्र में ही दांतों से जुड़ी परेशानियां सामने आ जाती हैं और डेंटिस्ट की मदद लेनी पड़ जाती है। इसलिए सभी इसकी अच्छे से सफाई करते हैं ताकि दांत सफ़ेद और चमकते हुए रहें एवं इनमें किसी प्रकार का बैक्टीरिया ना पनपे। लेकिन कई बार आपकी सफाई की यह आदत ही इनके नुकसान का कारण बन जाती हैं। जी हां, जाने-अनजाने में आप कई ऐसी छोटी-बड़ी गलतियां कर बैठते है जो दांतों की परेशानियों का कारण बनती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

अत्यधिक मात्रा में माउथवॉश का इस्तेमाल

आपको मिंट का स्वाद पसंद है और मुंह की फ्रेशनेस के लिए आप मिंट वाले माउथवॉश लगातार यूज करते हैं। यदि दिन भर ताजगी के लिए माउथवॉश का प्रयोग किए जाए तो उससे सेंसिविटी काफी बढ़ जाती है। इसकी वजह है कि कई माउथवॉश में एसिड होता है, जो सेंसिटिव दांतों की परेशानी को और भी बढ़ा देता है।

नाखून चबाने की आदत

कई बार देखने में आता है कि लोगों को हर समय अपने नाखून चबाने की आदत होती है। इसका कारण उनका मानसिक तनाव पेरशानी इत्यादि हो सकता है। बहरहाल कारण कुछ भी हो मगर आपकी यह आदत आपके दांतों के लिए बिल्कुल भी सही नही होती है। दरअसल दांतों को चबाते समय हमारे नाखूनो के जरिए हानिकारक बैक्टिरिया हमारे मुंह में चले जाते है। यह बैक्टिरिया हमारे दांतों को काफी नुकसान पहुचांते है। इतना ही नही अगर आप कहीं से इन नाखुनो को निगल लेती हैं तो यह आपके पेट की गंभीर बीमारी की वजह बन सकते है। बहरहाल अगर आपको भी ये आदत है तो जितनी जल्दी हो इसे बदल दीजिए।

एसिड फूड का सेवन

अत्यधिक टमाटर, सिट्रस फ्रूट्स और उनके जूस और अन्य प्रकार के एसिडिक फूड से दांतों के सेंसिटिव होने का खतरा और बढ़ जाता है। इस प्रकार के खाद्य पदार्थ लेने से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचते हैं। ऐसी चीजों को खाने के बाद उसे संतुलित करना भी जरूरी होता है इसके लिए आप उन चीजों को खाने के बाद चीज़ या दूध ले सकते हैं।

तेजी से ब्रश करना

दांतों को ब्रश करना एक अच्छी आदत है। यह दांतों को साफ व स्वस्थ रखने के साथ साथ हमारी सांसो की दुर्गंध को भी दूर करता है। मगर कई लोग ब्रश करते समय टूथब्रथ को बहुत तेजी से दांतों पर रगड़ते है। यकीन मानिए आपकी यह आदत आपको बहुत दिक्कत में डाल सकती है। शायद जानते नही है कि पर इस बात को डेंटिस्ट प्रमाणित कर चुके हैं कि 20 से 30 प्रतिशत लोग रोजाना गलत तरीके से करते है। गलत ढंग से ब्रश करने के कारण आपके मसूड़ो मे सूजन, कटना, खून निकलना जैसी परेशानी आ सकती है।

दांत पीसना

दांतों के इनेमल शरीर का सबसे मजबूत हिस्सा माना जाता है, लेकिन दांतों को पीसने की आदत इन पर प्रभाव डालती है। अनजाने में दोहराई जाने वाली इस आदत से दांतों के इनेमल हटने लगते हैं और दातों के नर्व सेंसिटिव हो जाते हैं। माउथ गार्ड, लाइफस्टाइल में परिवर्तन और डाइट में परिवर्तन करके दांतों को पीसने की आदत को दूर किया जा सकता है।

बर्फ खाना

अक्सर देखा जाता है कि लोगों को बर्फ खाने का बहुत शौंक होता है। यह आदत ज्यादातर बच्चों में होती है। आपको बता दें कि फ्रिज की बर्फ को खाने से आपके दांतों में कई परेशानियां पैदा हो सकती है। इससे आपके दांतों में सेंसटिविटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिस कारण फिर आपको आइसक्रीम खाने में भी परेशानी आएगी। यह दांतों में कमजोरी की वजह भी बनती है।

हर समय खाते रहना

दिनभर खाते रहने की आदत भी आपके दांतों में दिक्कत पैदा कर सकता है। अगर आप दिन भर खाते रहते है और इन चीजों में अधिकतर चीजे मीठी है तो आपको कैविटीज की परेशानी हो सकती है। कैविटीज में आपके मुंह के अंदर बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते है जो कि आपके मुंह में आने वाले खाने को खाने लगते है और साथ साथ एक एसिड छोड़ते है। इस एसिड का सीधा प्रभाव हमारे दांतों की ऊपरी परत पर पड़ता है।

दांतों से पैकेट फाड़ना या बोतल खोलना

कई देखा जाता है कि बच्चे हो बड़े वह किसी भी पैकेट को खोलने के लिए अपने दांतों का इस्तेमाल करने है। जबकि हमे दांतों की बजाए कैंची या चाकू का इस्तेमान करना चाहिए। बहुत बार लोग अपने दांतों से बोतल भी खोलते है जो पूरी तरह से गलत है। ऐसा करने से आपके दांतों में कमजोरी आ सकती है।