सर्दियों में क्यों बनाए जाते है गोंद के लड्डू, फायदे जान आप भी रह जाएंगे हैरान

सर्दियों का मौसम आ चुका हैं जो कि अपने साथ कई बदलाव लेकर आता हैं। खासतौर से खानपान से जुड़े बदलाव। जी हां, सर्दियों के दिनों में गर्म तासीर वाले आहार शामिल किए जाते हैं। आपने देखा ही होगा की घरों में भी गोंद के लड्डू बनाए जाते हैं। उसका कारण भी यही है कि गोंद की तासीर गर्म होती हैं। गोंद के सेहत से जुड़े कई फायदे होते हैं। कीकर और बबूल का गोंद सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। तो आइये आज जानते हैं कि आखिर कैसे गोंद के लड्डू सर्दियों में आपको सेहतमंद बनाते हैं।

नींद आने की परेशानी

नींद कम आने की परेशानी में रात को सोते समय गर्म दूध में गोंद-कतीरा मिलाकर पीएं। इससे आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी। इसके साथ ही इससे अनिद्रा की समस्या भी दूर रहेगी।

दिल को रखे स्वस्थ

इसका सेवन धमनियों और रक्त वहिकाओं का सही रखता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्राल भी कंट्रोल में रहता है, जिससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके अलावा इससे डिप्रेशन व स्ट्रेस भी दूर होता है।

खून की कमी

गोंद के लड्डू, पंजीरी या चिक्की का सेवन शरीर में खून की कमी को पूरा करते है। इसके अलावा इसके लड्डू का सेवन सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म भी रखता है।

सर्दी-खांसी

गोंद को गर्म पानी के साथ खाने से सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की परेशानी दूर होती है। इसके अलावा इसका सेवन पेट इंफेक्शन के खतरे को भी कम करता है।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

प्रेगनेंसी में गोंद का सेवन महिलाओं की रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसका सेवन ब्रैस्ट मिल्क को बढ़ाने में भी मदद करता है।

बढ़ता है स्टेमिना और इम्यूनिटी

इसका सेवन स्टेमिना और इम्यूनिटी को बढ़ाता है, जिससे आप दिनभर ना सिर्फ तरोताजा रहते हैं बल्कि यह कई बीमारियों से भी बचाता है।

पीरियड्स

पीरियड्स दर्द, ल्यूकोरिया, डिलवरी के बाद कमजोरी और शारीरिक अनियमिताओं को ठीक करने के लिए गोंद और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर कच्चे दूध के साथ खाएं।