कोलेस्ट्रॉल जब बढ़ जाए हद से ज्यादा तो हाथों-पैरों की उंगलियों पर दिखते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा

कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने के बाद शरीर आपको कई तरह के संकेत देता है। इनमें से कुछ संकेत पैरों और स्किन पर भी दिखायी देते हैं। वहीं, हाथों और पैरों की उंगलियों पर हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षण दिखायी देते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल एक ऐसी स्थिति है जो धीरे-धीरे आपके शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाती है। जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है तो इससे लोगों के लिए रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम कर पाना भी मुश्किल हो सकता है। आर्टरीज या धमनियों को हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल से बहुत बड़ा डैमेज पहुंच सकता है। इस लेख में हम बात करेंगे हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में जो उंगलियों पर दिखायी देते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल के वो लक्षण जो दिखते हैं आपकी उंगलियों पर

पैरों में दर्द

पैरों में होने वाला दर्द कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का लक्षण हो सकता है। चलते-फिरते समय या कसरत करते समय पैरों में दर्द होना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक संकेत है। नसों की अंदरूनी दीवारों में कोलेस्ट्रॉल की वजह से चिकनाई जमा हो जाता है। यह प्लाक ब्लड सर्कुलेशन को धीमा कर देता है। इससे पैरों में रक्त का संचार ठीक तरीके से नहीं होता और इसी वजह से पैरों में दर्द महसूस होने लगता है।

त्वचा का पीला रंग

कई बार त्वचा पर पीले रंग के धब्बे दिखायी देते हैं। त्वचा का रंग पीला पड़ना लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकता है। पीले रंग के ये धब्बे खासतौर पर आंखों, हथेलियों और पैरों के निचले हिस्से (घुटनों के नीचे) के पीछे वाले भाग में होते है।

गांठें बनना

शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गांठें बनना भी हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत हो सकते हैं। कोहनी, हथेलियों, हिप्स जैसे स्थानों पर अचानक से गांठें या लम्प्स दिखायी देने लगें तो यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल का एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकते हैं। ये गांठें अक्सर पीले रंग की दिखायी देती हैं और इनमें किसी तरह का दर्द नहीं दिखायी देता। अगर आपके शरीर में भी गांठ दिखायी दे रही हैं तो इनको नजरअंदाज ना करें। तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें और इसका इलाज कराएं।

ठंडे पैर

कुछ लोगों के पैर और तलवे बहुत अधिक ठंडे महसूस हो सकते हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल का एक बहुत महत्वपूर्ण लक्षण है।

पलकों का रंग बदलना

इसी तरह आंखों की पलकों की त्वचा का रंग पीला या ऑरेंज पड़ने लगता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का संकेत होता है।