आंखों से उतारना चाहते हैं चश्मा, आहार में शामिल करें ये 7 चीजें

वर्तमान समय की लाइफस्टाइल में स्क्रीन टाइम बहुत बढ़ गया हैं जिसका आंखों को बहुत नुकसान पहुंच रहा हैं। इसकी वजह से बच्चों को भी कम उम्र में ही चश्मा लगवाना पड़ रहा हैं। स्वस्थ आंखों के लिए एक दिन में 500mg विटामिन सी, विटामिन ई, 10mg ल्यूटिन, 2mg ज़ेक्सैंथिन, 80mg जिंक ऑक्साइड और 2mg कॉपर ऑक्साइड लेना जरूरी है। इसकी कमी के कारण आंखों की रोशनी कम होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की सेहत बरकरार रहे तो यह जरूरी है कि आप अपने आहार पर ध्यान दें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे जो ना सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे बल्कि कई बीमारियों की संभावना भी कम करेंगे।

बीन्स

काला मटर, दाल और बीन्स में बायोफ्लेवोनॉयड्स और जिंक की मात्रा काफी पाई जाती हैं। यह हमारे आंखों के रेटिना को मजबूत बनाता है। यदि आप इन का सेवन प्रतिदिन करें, तो इससे आपके आंखों में मोतियाबिंद जैसी बीमारी होने का कम खतरा हो सकता है।

खट्टे फल

खट्टे फल में विटामिन सी की मात्रा काफी पाई जाती है। यह हमारे आंखों को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। यदि आप संतरा, अंगूर, नींबू और जामुन का प्रतिदिन सेवन करें, तो आपके आंखों में होने वाले सफेद धब्बे और मोतियाबिंद जैसी खतरनाक बीमारी होने का कम खतरा हो सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों की सेहत को बनाए रखने के लिए बहुत अहम होती हैं। पालक, पत्तागोभी आदि हरी सब्जियों में विटामिन सी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं। इनमें कैरोटिनॉयड्स ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भी होता है। इसके अलावा इनमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को होने वाली कई तरह की बीमारियों जैसे एएमडी और मोतियाबिंद से बचाता है।

नट्स

नट्स खाने से आंखों के साथ-साथ दिमाग भी तेज होता है। काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट आदि नट्स की श्रेणी में आते हैं। नट्स आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। इन सब चीजों के रोजाना सेवन से आंखों की रोशनी के साथ-साथ दिमाग भी तेज होता है।

मछली और अंडे

अंडों में पाए जाने वाला प्रोटीन और ग्लूटेथियोन आंखों के लेंस का बचाव करता है। ये पोषक तत्व आंखों के लिए एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। मछली में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो आंखों के रेटिना के लिए बहुत जरूरी होता है।

गाजर

गाजर में पाए जाने वाला रोडोप्सिन प्रोटीन का एक काम्पोनेन्ट है, जो रेटिना को प्रकाश को अवशोषित करने में मदद करता है। इसके अलावा गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जैसा कि पहले भी बताया गया है कि विटामिन ए आपकी आंखों को हेल्दी बनाने में मदद करता है। बता दें कि गाजर का रंग नारंगी प्रोटीन बीटा कैरोटीन के कारण होता है।

डेयरी उत्पाद

डेयरी उत्पाद जैसे दूध-दही में विटामिन ए व खनिज जिंक पाया जाता है। दूध और दही आंखों के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। जिंक विटामिन ए को लीवर से आंखों तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाता है और विटामिन ए कॉर्निया की रक्षा करता है।