आरजे महवश और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। सबसे पहले उन्हें इस साल दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का मजा लेते देखा गया था। इसके बाद आईपीएल-18 के दौरान महवश कई दफा चहल की टीम पंजाब किंग्स के मैच देखने के लिए स्टेडियम में नजर आईं। महवश सोशल मीडिया पर चहल को लेकर पोस्ट भी डालती रहती हैं। फैंस को लगता है कि उनका रिलेशनशिप काफी आगे बढ़ गया है। अब चहल ने इसे लेकर रिएक्ट किया है।
बता दें चहल का इस साल की शुरुआत में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक हो गया था। दोनों की शादी करीब चार साल चली। बता दें नेटफ्लिक्स पर जारी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ के नए एपिसोड में गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और चहल पहुंचे। इस एपिसोड में सिद्धू ने चहल को टीज करते हुए कहा, 'छोटा तीर घाव करे गंभीर। बहुत जबरदस्त चीज है ये। धोनी को गेंद कर देगा। 4 विकेट निकाल देगा। जहां सब भाग खड़े होते हैं, वहां चहल खड़े रहते हैं। सवाल पैदा नहीं होता कि टीम बदल दे।
चलो गर्लफ्रेंड एक आध बदल देता है। इस बात पर पूरे सेट पर ठहाके गूंज उठे और खुद चहल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। तब कपिल ने सिद्धू से कहा कि आपके टाइम पर था नहीं इंस्टाग्राम नहीं तो आप भी पकड़े जाते। फिर पंत कहते हैं ये फ्री हैं तो चहल इस पर कहते हैं, “इंडिया जान चुका है। 4 महीने पहले।”
कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने भी रिलेशनशिप को लेकर चहल के साथ की मस्तीएपिसोड के दौरान गोविंदा के भांजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी चहल की मौजूदा रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर मस्ती करते दिखे। उन्होंने चहल से पूछा आपका इंस्टाग्राम देखा है...किसी से डरते तो नहीं, फिर मेरे सामने क्यों डर रहे हो? जब उनसे पूछा गया, ‘पूरे इंडिया को जानना है, क्या चल रहा है?’ तो चहल मुस्कुराते हुए बोले, पूरा इंडिया जान चुका है। इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। माना जा रहा है कि चहल ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।
इस बीच कॉमेडियन कीकू शारदा ने भी चहल पर कटाक्ष किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर को एक शर्ट दिखाई और शर्ट पर लिपस्टिक के निशान के बारे में उनसे सवाल किया। कीकू लगातार लिपस्टिक के निशान और रिलेशनशिप में होने के लिए उनका मजाक उड़ाते रहे। पंत भी उनके साथ शामिल हुए और उन्होंने चहल का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'वह आजाद है।' बता दें रिलेशनशिप को लेकर कई दफा महवश को ट्रॉल भी किया गया है, जिसका उन्होंने हर बार करारा जवाब दिया।