एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने खूबसूरत और ट्रेंडी फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। उर्वशी आए दिन सोशल मीडिया पर लुक को लेकर छाई रहती हैं। हाल ही में उर्वशी का एक लुक वायरल हुआ है, जिसमें वे राजकुमारी जैसी लग रही हैं। उर्वशी के फैंस लहंगे में उनका ये फैशनेबल लुक देख दीवाने हो गए हैं। वे उर्वशी की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
उर्वशी के चाहने वाले फोटोज पर प्यारभरे कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि उर्वशी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने ठीक उसी पैटर्न का लहंगा पहना है, जैसा कि उन्होंने सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी के दौरान पहना था। उर्वशी का लहंगा रेनू टंडन ने डिजाइन किया है और उस पर भारी कारीगरी की गई है। उर्वशी के इस लहंगे की कीमत 28 लाख बताई जा रही है।
गहनों की कीमत है 1 करोड़ रुपए!
साथ ही उर्वशी ने शोभा
श्रृंगार ज्वैलर्स द्वारा डिजाइन किए गए कुछ उत्तम दर्जे के झुमके,
चूड़ियां और अंगूठियां पहनी हैं, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपए है। उर्वशी का
स्टाइल आर्किटेक्ट मैलाकाइट कंपनी द्वारा किया गया है। उर्वशी ने नेहा की
शादी में जो लहंगा पहना था वह गोल्डन वर्क के साथ ऑलिव ग्रीन कलर का था,
जिसे उन्होंने सैटिन मैटेलिक ग्रीन वन शोल्डर ब्लाउज के साथ कैरी किया था।
ऐसा लग रहा है कि उर्वशी को इस लहंगे से खास लगाव हो गया था, तभी तो
उन्होंने एक बार फिर उसी तरीके का लहंगा दूसरे रंग के साथ पहना है।
हाल ही में गुरु रंधावा और रमदान के सोंग्स में आई थीं नजर
उर्वशी
के आगामी प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो वे एक बड़े बजट की फिल्म के साथ अपना
तमिल डेब्यू करेंगी। इस मूवी में वे एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन
की भूमिका निभाएंगी। इसके साथ ही उर्वशी जियो स्टूडियो की वेब सीरीज
‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही
में उर्वशी गुरु रंधावा के साथ ‘डूब गए' और मोहम्मद रमदान के साथ
‘वर्साचे बेबी' सोंग में नजर आई थीं।