VIRAL VIDEO: स्ट्रीट सिंगर के साथ हनी सिंह ने मनाया NEW YEAR, देखे विडियो

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो अपनी आवाज का जलवा बिखेरते रहते है। हनी सिंह बीमारी की वजह से काफी समय से बॉलीवुड से दूर थे। हाल ही में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और सनी सिंह स्टारर फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर को लोगों से खूब वाहवाही मिली और वहीं आज इस फिल्म का पहला गाना 'दिल चोरी' को रिलीज किया गया। यह एक पंजाबी ट्रैक है, जिसे हनी सिंह, सिमर कौर और इसर्श ने अपनी आवाज से सजाया है।

बता दे, बायपोलर डिसऑर्डर की वजह से हनी सिंह काफी समय से लाइमलाइट से दूर थें। लेकिन अब हनी सिंह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और धमाकेदार वापसी कर ली है। हनी सिंह ने दो साल बाद बतौर कंपोजर वापसी की हैं।

जहां एक ओर बॉलीवुड के कई सितारों ने न्यू ईयर सेलेब्रेट करने के लिए विदेश का रुख किया तो वहीं हनी सिंह ने अपना न्यू दिल्ली में मनाया। honey singh, हनी सिंह ने अपना एक विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया जो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हम देख सकतें है कि हनी सिंह ने अपना नया साल दिल्ली के स्ट्रीट सिंगर्स के साथ सेलेब्रेट किया है। ये वीडियो दिल्ली के खान मार्केट में फिल्माया गया है और इस वीडियो में हनी सिंह एक सिंगर को चीयर करते हुए नजर आ रहे है। ये पोस्ट 31 दिसंबर की रात को किया गया है।