यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आमतौर पर बड़ी फिल्मों को शुक्रवार के दिन रिलीज किया जाता है, ताकि उन्हें पूरे वीकेंड का फायदा मिल सके। हालांकि, गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘Toxic’ के लिए मेकर्स ने बुधवार का दिन चुना है। इसके पीछे फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से जुड़ी रणनीति बताई जा रही है।
रिलीज से पहले दो दिन का अतिरिक्त फायदारिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को फिल्म रिलीज करने का एक बड़ा फायदा यह है कि उसे शुक्रवार के वीकेंड से पहले दो अतिरिक्त दिन मिल जाएंगे। यानी 26 और 27 अगस्त को फिल्म दर्शकों के बीच अपनी शुरुआती पकड़ बना सकती है।
अगर इन दो दिनों में फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो शुक्रवार से शुरू होने वाले वीकेंड में इसका असर कमाई पर भी देखने को मिल सकता है। इस तरह मेकर्स फिल्म को सामान्य तीन दिनों के बजाय ज्यादा लंबा शुरुआती थिएट्रिकल रनवे देना चाहते हैं।
ओणम की छुट्टी से भी उम्मीद‘Toxic’ की रिलीज टाइमिंग में 28 अगस्त को पड़ने वाले ओणम का भी ध्यान रखा गया है। ओणम के आसपास छुट्टी और वीकेंड का दौर शुरू होने से फिल्म को सिनेमाघरों में अतिरिक्त दर्शक मिलने की उम्मीद से रिलीज शेड्यूल तैयार किया गया है।
बुधवार और गुरुवार को फिल्म रिलीज होने के बाद शुक्रवार तक इसका माहौल बन सकता है। इसके बाद ओणम और वीकेंड का समय फिल्म की शुरुआती कमाई के लिए अहम हो सकता है।
एडवांस बुकिंग में भी दिखी तेजीरिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, ‘Toxic’ के पहले दिन के लिए करीब 9 लाख टिकट बिक चुके हैं। ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर एडवांस बुकिंग से फिल्म की कमाई 31 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। आरक्षित सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा 41 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाता है।
फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा में है। ‘KGF’ के बाद यश एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं और इस बार उनका किरदार पहले से ज्यादा बोल्ड और हिंसक अंदाज में दिखाया गया है।
कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्मगीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। फिल्म को भारत के अलावा दूसरे देशों में भी प्रमोट किया जा रहा है।
अब बुधवार की रिलीज के बाद शुरुआती दो दिनों में दर्शकों की प्रतिक्रिया और इसके बाद ओणम वीकेंड का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन यह तय करेगा कि रिलीज का यह अलग शेड्यूल फिल्म के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है।