दुन‍िया की सबसे ऊंची लिफ्ट, वहन क्षमता 4900 किलोग्राम

वक्त के साथ तकनीकी ने काफी विकास किया हैं। चीन भी अपने नए-नए व‍िकासों से इसमें अहम भूम‍िका न‍िभा रहा है। हॉल के दिनों में चीन ने एक लिफ्ट का निर्माण किया हैं। जिसको लेकर सारी दुनिया में चर्चा हो रही हैं। माना जा रहा है कि यह लिफ्ट दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट हैं।

इसकी ऊंचाई 326 मीटर से ऊपर यानी क‍ि करीब एक हजार फीट से भी ज्यादा ऊंची है। इसकी चलने की क्षमता भी काफी तेज है। यह नीचे से ऊपर जाने में महज 92 सेकेंड का ही समय लेती है।

वहीं इसे बनाने में सुरक्षा का खास ख्‍याल रखा गया है। इस लिफ्ट पर तीन डबल डेक एलिवेटर लगे हैं। सबसे खास बात तो यह है क‍ि इसमें लगे इन एलिवेटर की भार वहन क्षमता 4900 किलोग्राम है। यह लिफ्ट गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट के रूप में शाम‍िल हो चुकी है। यह लिफ्ट लोगों को भूतल से एक पहाड़ी की चोटी तक ले जाने का काम करती है।