अपने दम पर देश का नाम करने वाली प्रसिद्ध महिलाएं

भारत एक ऐसा देश जो बहुत तेज़ी से तरक्की की ओर बड़ रहा है। जहाँ औरतें चाँद पर जा रही है, वही एक ओर इन भारीतय महिलाओं ने विश्व में अपनी धाक बनाई है। इन्होंने ये नहीं सोचा ज़माना क्या कहेगा , बल्कि ज़माने को इनके बारे में फक्र से बोलने का मौका दिया। इनकी मेहनत ने इन्हें सफलता की उन उचाईयो पर पंहुचा दिया है, जहाँ से वे सब लड़कियो और महिलाओ के लिए एक मिसाल का काम कर रही है।
पढ़ते है ऐसी ही कुछ भारतीय महिलाओ के बारे में -

कालबेलिया नर्तकी गुलाबो

राजस्थान की आन, बाण, शान कही जाने वाली प्रसिद्ध कालबेलिया नर्तकी गुलाबो के बारे में कौन नही जानता है।  आज इन्होंने अपने नृत्य के प्रदशर्न से राष्टीय और अंतर्राष्टीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। अपने सपेरे समाज का नाम गर्व से ऊँचा उठाया है।  बिग बास भाग पांच में भाग ले चुकी गुलाबो ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ डांस भी किया। पहला अंतर्राष्टीय स्तर वांशिगटन में गुलाबो ने कालबेलिया नाच प्रस्तुत किया था।  अपने डांस का जलवा 170 अंतर्राष्टीय स्तर पर दिखा चुकी है।

इंद्रा नुई

भारत में पैदा हुई इंदिरा कृष्णमूर्ति नूई एक वरिष्ठ बिज़नेस एग्जीक्यूटिव और वर्तमान में पेप्सिको कंपनी की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेप्सिको खाद्य और पेय पदार्थों के व्यवसाय में पूरी दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी की सी.इ.ओ है ।  आज इस महिला ने पुरे देश में अपने दम पर नाम कमाया है।   इसके साथ ही यह येल कारपोरेशन में सक्सेसर फेलो, न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व के निदेशक बोर्ड की स्तर बी की निदेशक, कैटेलिस्ट के बोर्ड और लिंकन प्रदर्शन कला केंद्र की एक सदस्य हैं। इंद्रा  एइसेन्होवेर फैलोशिप के न्यासी बोर्ड की सदस्य हैं और यू.एस-भारत व्यापार परिषद में भी अपनी सेवाएँ दी हैं।

कल्पना चावला

17 मार्च 1962 पंजाब में जन्मी कल्पना चावला पहली भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला थी। 1988 के अंत में इन्होंने  नासा के एम्स अनुसंधान केंद्र के लिए ओवेर्सेट मेथड्स इंक के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया था , इन्होंने यहाँ  वी/एसटीओएल में सीएफडी पर अनुसंधान किया था।   कल्पना चावला को हवाई जहाजो, ग्लाइडरो व व्यावसायिक विमानचालन के लाइसेंसो के लिए प्रमाणित उड़न प्रशिक्षक का दर्जा हासिल था। उन्हें एकल व बहु इंजन वयुयानो के लिए व्यावसायिक विमानचालक के लाइसेंस भी प्राप्त किये  थे। अन्तरिक्ष यात्री बनने से पहले वो एक सुप्रसिद्ध नासा की वैज्ञानिक थी। 1 फरवरी 2003 में फेब्रुअरी कोलंबिया अंतरिक्षयान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते ही टूटकर बिखर गया था। जिसके साथ ही उन्होंने आखरी समय में भी अपने देश का नाम रोशन किया। 

रश्मी  सिन्हा

भारतीय अमेरिकन व्यापार महिला और फ्रेंसिको आधारित टेक्नोलॉजी कंपनी की सी.इ.ओ  रश्मी सिन्हा है।  अपने मेहनत और लग्न से एक अलग पहचान बना चुकी रश्मी सिन्हा सभी महिलाओ के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है। रश्मी सिन्हा का नाम टॉप 10 वुमन इंफ्लुएंसर्स  में गिना जाता है। 

चंदा कोचर

चन्दा कोचर का जन्म राजस्थान के नगर गर में हुआ था। इन्होंने एमबीए एवं कॉस्ट एकाउन्टेन्सी की शिक्षा ली थी । इसके बाद उन्होने जमनालाल बजाज प्रबन्धन संस्था से प्रबन्धन के क्षेत्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी।  अप्रैल 2006 में, चंदा कोचर आई सी आई सी आई बैंक की उप प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त की गई थी।  अक्टूबर 2006 से अक्टूबर 2007 तक, वह अंतरराष्ट्रीय और आईसीआईसीआई बैंक के कॉर्पोरेट कारोबार संभाला था। यह आई सी आई सी आई इंटरनेशनल लिमिटेड और आई सी आई सी आई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और समग्र विकास के लिए सदस्यीय आईसीआईसीआई फाउंडेशन में शासी परिषद के हिस्से में एक निर्देशक है ।

जसवंतीबेन जमनादास पोपट

साल 1959 में जब जसवंती बेन ने अपने साथ और बेरोजगार महिलाओं को जोड़कर 100 रुपये का कर्ज लिया और पापड़ बनाने का काम शुरु किया था।  भारत में ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष मे जसवंती बेन के लिज्जत पापड़ फेमस हैं. और इसी वजह से इन्हें इकनॉमिक टाइम्स अखबार की ओर से साल 2002 में महिला उद्यमी के तौर पर अवार्ड भी दिया गया था।आज लिज्जतपापड़  इतना बड़ा ब्रांड है जिसको अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरुस्कार मिल चुके है। 

किरण देसाई

 भारतीय लेखक किरण देसाई को दा इन्हेरिटेन्स ऑफ़ लॉस नॉवल को लेकर 2006 में मन बुकर प्राइज और नेशनल बुक क्रिटिक फिक्शन अवॉर्ड से भी सममानित किया गया था।  इन्होंने  अपने नॉवल्स में कई राष्टीय और अंतराष्टीय अवार्ड प्राप्त कर चुकी है। 

नैना लाल किदवई

नैना लाल किदवई एक वरिष्ठ भारतीय बैंक कर्मी हैं। वर्तमान में वह हांगकांग एंड शांघाई बैंक की भारतीय शाखा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। फार्च्यून की ‘ग्लोबल लिस्ट ऑफ टॉप वुमेन’ में भीन यह शामिल रह चुकी हैं। इसके अलावा ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ इन्हें 2006 में ग्लोबल वुमेन लिस्ट में शामिल कर चुका है और भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है।

एकता कपूर

भारतीय टीवी और फिल्मों की निर्माता एकता कपूर को कौन नही जानता होगा।  आज उन्होंने अपनी एक अलग पहचान कायम की है।  अपनी प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्मस की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। इन्हें  2012 में एशिया के सोशल इंपावरमेंट अवार्ड-फ्रीडम थ्रु एजुकेशन से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कई सोप ओपेरा, टेलीविजन सीरीज और फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। उनके सोप ओपेरा जिनमें हम पांच, क्योंकि सांस भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की इत्यादि पारिवारिक धारावाहिक बना चुकी है।  उन्होंने बाॅलीवुड फिल्मों के प्रोडक्शन में 2001 में आई फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता से कदम रखा था। 

सूचि मुखर्जी

सूचि मुखर्जी एक लीडिंग इ-कॉमर्स फैशन मार्केटपैलेसे की फाउंडर है जो इन्टरनेट पर लाइमरोड।  कॉम के नाम से रजिस्टर  है। इसके साथ ही वह होम डेकोरेट , किचिन और अलग अलग ब्रांड्स के आइटम भी अपने इ-कॉमर्स में जोड़ने करने लगी है।

इंदु जैन

भारत के बड़े मीडिया ग्रुप बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी की चेयरपर्सन और देश की दूसरी महिला अरबपति हैं इंदु जैन।  इंदु जैन की कुल संपत्ति 11,400 करोड़ रुपए है। भारत के अरबपतियों में उनका स्थान 29वां है। इंदु जैन धर्मार्थ के कार्यों से भी जुड़ी हुईं हैं और धार्मिक कॉलम भी लिखती हैं। महिलाओं के अधिकार को लेकर भी सक्रिय हैं।