बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल को स्क्रीन पर देखना हमेशा फैंस के लिए खास होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अपनी ही फिल्म कुछ कुछ होता है के रोमांटिक गाने “लड़की बड़ी अंजानी है” पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
ब्लैक लुक में शाहरुख-काजोल की रोमांटिक केमिस्ट्रीवीडियो एक अवार्ड शो का बताया जा रहा है। इसमें शाहरुख ब्लैक पैंट-शर्ट और काजोल ब्लैक साड़ी में नजर आती हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस को DDLJ और कुछ कुछ होता है के दौर की याद दिला दी। स्टेज पर दोनों के डांस मूव्स को देखकर ऑडियंस भी मंत्रमुग्ध हो गई।
बिग बी और सलमान का रिएक्शनवीडियो में अमिताभ बच्चन तालियां बजाते दिखाई देते हैं, वहीं सलमान खान शाहरुख-काजोल की परफॉर्मेंस से इतना प्रभावित हुए कि अपनी सीट से खड़े हो गए। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी इस दौरान ऑडियंस में मौजूद थे और दोनों की परफॉर्मेंस का आनंद ले रहे थे।
फैंस का प्यार और रिएक्शनयह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने शाहरुख-काजोल की जोड़ी पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, “ऑसम-ऑसम-ऑसम”, तो किसी ने उन्हें “एवरग्रीन जोड़ी” बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, “जब सलमान भी खड़े हो गए, तो समझ लो परफॉर्मेंस गजब की है।”
10 साल से नहीं आई फिल्म साथगौरतलब है कि शाहरुख और काजोल को आखिरी बार 2015 में आई फिल्म दिलवाले में साथ देखा गया था। इसके बाद से दोनों किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। हालांकि, फैंस आज भी इस जोड़ी को स्क्रीन पर देखने की ख्वाहिश रखते हैं।