'वॉर 2' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं ऋतिक रोशन की फिल्म

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में कदम रखा और आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। अब फैंस के लिए ये तीनों सितारे ओटीटी पर देखने का मौका मिलने वाला है।

कब और कहां होगी रिलीज

वॉर 2 की ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी गई है। फिल्म एक ही नहीं, बल्कि तीन भाषाओं—हिंदी, तमिल और तेलुगू में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा: दोगुना गुस्सा, दोगुना रैंपेज। वॉर के लिए तैयार हैं? 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर देखें वॉर 2। इस पोस्ट के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई और अब उन्हें बस अगले दिन का इंतजार है।
फैंस हुए खुश

फैंस लंबे समय से वॉर 2 की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर लोग अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, आखिरकार ये रिलीज हो रही है! तो दूसरे ने कहा, मैं बहुत एक्साइटेड हूं।

बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो वॉर 2 ने ठीक-ठाक कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 371 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 350-400 करोड़ रुपये था, जिससे यह स्पष्ट है कि फिल्म को ज्यादा फायदा नहीं हुआ।
सिनेमाघरों में वॉर 2 के साथ रजनीकांत की कुली भी रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में कुली ने बाजी मार ली और वॉर 2 से आगे निकल गई। फैंस अब नेटफ्लिक्स पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी देखने के लिए तैयार हैं, और 9 अक्टूबर का दिन इसके लिए खास होने वाला है।