भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। यह जोड़ी मीडिया के साथ फैंस को भी बहुत पसंद है। उन्हें लगातार फॉलो किया जाता रहता है और उनके बारे में हर बात जानने की उत्सुकता बनी रहती है। जब-जहां उनकी झलक मिल जाती है लोग खुश हो जाते हैं। विराट के साथ शादी के बाद से अनुष्का एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। अब अनुष्का अपना पूरा समय विराट और दोनों बच्चों वामिका व अकाय को दे रही हैं। इस बीच विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे उनके फैंस बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।
उन्हे हाल ही में एक इवेट में स्पॉट किया गया। अक्सर अनुष्का के साथ दिखाई देने वाले विराट अकेले ही नजर आए। इस दौरान वो किसी से इशारों में हाय-हैलो करते दिखाई दिए। उनके बाजू में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन बैठे थे। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब विराट से पूछा गया कि अनुष्का कहां है तो विराट ने दिल जीत लेने वाले इशारे करते हुए बताया कि वो बच्चों के साथ घर पर आराम कर रही हैं। विराट के ये इशारे जमकर वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “वो कितने प्यारे लगते हैं, सादगी में भी स्टार हैं।”
वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “कोहली का ये अंदाज बहुत रियल है, इसलिए लोग उनसे इतना जुड़ाव महसूस करते हैं।” तो कुछ फैंस ने क्रिकेट को लेकर भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं। एक कमेंट में लिखा, “विराट भाई, आप अभी भी 10 साल तक खेल सकते थे!” जबकि कई कमेंटस ऐसे भी आए है जिस पर फैंस ने कहा है कि “सेहत देख कर तो यही लगता है कि आप अभी रिटायर नहीं हुए!” बता दें कि विराट ने मई में आईपीएल-18 के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद अब वो लंदन में अपने बच्चों और अनुष्का को ज्यादा से ज्यादा समय दे रहे हैं।
हाल ही में कपल को विंबलडन में नोवाक जोकोविच के मैच का मजा लेते देखा गया था। इसके बाद विराट इंग्लैंड में ही युवराज सिंह के चैरिटी प्रोग्राम में भी पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का ने अभी तक अपने दोनों बच्चों के चेहरे रिवील नहीं किए हैं। वे अक्सर मीडिया से भी उनकी प्राइवेसी को लेकर अनुरोध करते हैं। उनकी शादी साल 2017 में इटली में हुई थी। उन्होंने जनवरी 2021 में वामिका और फरवरी 2024 में अकाय का स्वागत किया।
83 साल के थे साउथ इंडियन एक्टर कोटा श्रीनिवास राव, कई हिंदी फिल्मों में भी किया कामसाउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया है। उन्होंने 10 जुलाई को 83वां जन्मदिन मनाया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में करीब 750 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। साल 2015 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वे राजनीति में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। साल 1999 से 2004 तक वे आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा ईस्ट के विधायक रहे हैं।
हिंदी फिल्मों ‘सरकार’, ‘प्रतिघात’, ‘रक्त चरित्र’ और टाइगर श्रॉफ की ‘बागी’ में वे अहम रोल निभा चुके हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2023 की फिल्म ‘कब्जा’ में देखा गया था। इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। सुपरस्टार चिरंजीवी ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “कोटा श्रीनिवास राव के निधन की खबर बेहद दुखद है। मैंने और उन्होंने एक ही टाइम पर फिल्म ‘प्रणाम खरीदु’ से अपने-अपने करिअर की शुरुआत की थी। श्रीनिवास राव ने इसके बाद सैकड़ों फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए। राव का हर रोल बेहद अलग और एंटरटेनमेंट से भरा रहा।
श्रीनिवास राव हमेशा अपने काम से लोगों का दिल जीत लेते थे, फिर चाहे वो कॉमेडी-विलेन हो या फिर सपोर्टिंग रोल। राव ने हर वो किरदार निभाया, जो सिर्फ वही निभा सकते थे।” एक्टर रवि तेजा ने एक्स पर लिखा, “मैं उन्हें देखते हुए, उनकी तारीफ करते हुए और उनके हर रोल से सीखते हुए बड़ा हुआ हूं। कोटा भाई मेरे लिए परिवार जैसे थे, उनके साथ काम करने की प्यारी यादें मेरे मन में हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले, कोटा श्रीनिवास राव गरु, ओम शांति।” आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी दुख जाहिर किया है।