शादी के बाद विराट को मिली बड़ी सफलता, रिंग को KISS कर ऐसे किया WIFE अनुष्का को याद

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए लकी साबित हो रही है। ये हम नहीं बल्कि खुद तस्वीरें बयां कर रही हैं।

दरअसल, विराट एक रिकॉर्ड पारी के दौरान पत्नी अनुष्का को याद करते हुए गले में पहनी रिंग को किस करते हुए दिखाई दिए। दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कुछ ऐसा हुआ जिसे देखते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस दौरे पर टीम इंडिया के कई खिलाड़ी बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। हाल ही में शादी और हनीमून से लौटे विराट ने ऐसे मुश्किल समय में कप्तानी पारी खेलते हुए 153 रन जड़ दिए। 150 रन बनाने के बाद अनुष्का को याद करते हुए विराट ने शादी की अंगूठी को किस किया। इससे यह साफ़ जाहिर हुआ कि वो इस सफलता को अपनी लेडी लक अनुष्का को समर्पित करना चाहते हैं। यहां देखिए वीडियो

जैसे ही ये वीडियो फैन्स ने देखा तो इतने एक्साइटेड हो गए कि सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने लगे। सोशल मीडिया पर उनकी न सिर्फ तस्वीरें बल्कि वीडियो भी काफी वायरल हो रही हैं।