अफवाहों का लगा विराम विराट-अनुष्का की शादी की रस्में हुईं शुरू, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी की खबर अफवाह नहीं हैं। हाल ही में कुछ एेसी तस्वीरें इन्टरनेट पर वायरल हो रही है जिसे देखकर लग रहा है कि ये दोनों सौ मील दूर इटली में शादी की रस्में शुरू कर दी हैं।

इटली के इस वेन्यू की सबसे खास बात ये है कि इस जगह को हर साल स‍िर्फ गर्म‍ियों में खोला जाता है लेकिन विराट और अनुष्का की शादी के लिए इसे खासतौर पर दिसंबर में खोला गया है।

खबरों के मुताबिक विराट-अनुष्का की शादी के लिए पंजाबी भांगड़ा ग्रुप्स भी पहुंचे हैं। इटली में अनडिस्क्लोज लोकेशन के बाहर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ शाम में पार्टी होगी। डे वेडिंग होगा। जिस लग्जीरियस रिसोर्ट-विला में इंतजाम हैं उसके चारों तरफ बहुत सिक्युरिटी है। इस जगह को सर्दियों में बंद ही रखा जाता है।

बता दें कि 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए न्यौते दिए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह को न्यौता भेजा जा चुका है। दरअसल श्रीलंका भारत के चल रहे सीरीज मैच के चलते विराट बाकी क्रिकेटर्स को न्योता नहीं दे पाए हैं। श्रीलंका में ही तय हुई थी शादी की तारीख, कोर्ट मैरिज भी करेंगे विराट-अनुष्का।