
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। लोग इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। उन्हें साथ देख लोगों का मन खुश हो जाता है। इस बीच कपल मुंबई में साथ देखा गया, लेकिन वो काफी छिपते हुए निकलते नजर आए। दरअसल दोनों बड़े आकार के छाते के नीचे छिपकर निकलते दिखे ताकि उन्हें कोई देख ना सके। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर ये सब क्यों हो रहा है। इस दौरान अनुष्का ने व्हाइट कलर की प्लेन टी शर्ट के साथ ट्राउजर पहना। इसके साथ वह चश्मा लगाए नजर आईं।
वहीं, विराट ने ब्लैक टीशर्ट और सफेद जींस पहनी हुई थी। दोनों काफी सीरियस नजर आ रहे थे। उन्हें इस तरह से देखकर फैंस सोच में पड़ गए। वे जानना चाह रहे हैं कि इस बेरुखी की वजह क्या है। विराट और अनुष्का का ये वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया है। इसे शेयर करने वाले ने लिखा, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज मुंबई में एक साथ। लगता है कुछ बड़ा होने वाला है। लेकिन हमें ऑफिशियल्स के बयान का इंतजार करना चाहिए।” इस पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “किंग कोहली।”
दूसरे ने लिखा, “इस युद्ध के समय पर विरुष्का को एक साथ देख दिल थोड़ा हल्का हो गया... सुकून।” तीसरे ने लिखा, “भाभीजी प्लीज करके विराट भाई को समझाओ, टेस्ट से रिटायरमेंट ना ले।” उल्लेखनीय है कि शनिवार को मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि विराट टी20 के बाद अब टेस्ट को भी अलविदा कहना चाहते हैं। यह बात सामने आते ही विराट के फैंस घबरा गए। विराट कई सालों से भारत के नं.1 बल्लेबाज बने हुए हैं। भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में विराट की कमी खलेगी।
बहरहाल विराट-अनुष्का के रिश्ते की बात करें तो पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें अनुष्का अपने पति की अनदेखी करती नजर आईं। तब फैंस हैरान रह गए और अटकलें लगाने लगे। दरअसल पिछले दिनों विराट ने टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक कर दी थी। बात बढ़ती देख विराट ने सफाई दी थी कि इंस्टाग्राम की एल्गोरिदम की वजह से फोटो लाइक हुई थी।
अपने परिवार और पेट डॉग के साथ लंदन पहुंचे साउथ इंडियन स्टार राम चरणसाउथ इंडियन स्टार राम चरण अपने फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में मिल जाएंगे। इस बीच राम चरण ने शनिवार (10 मई) को लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में खुद की मोम की प्रतिमा (वैक्स स्टेच्यू) का अनावरण किया। उनके साथ माता-पिता सुरेखा व चिरंजीवी, पत्नी उपासना और उनका क्यूट पेट डॉग ‘राइम’ भी मौजूद था। म्यूजियम जाने से पहले लंदन की सड़कों पर फैंस ने राम चरण का जोरदार स्वागत किया।
कुछ दिनों बाद उनकी मोम की प्रतिमा को मैडम तुसाद सिंगापुर में स्थायी रूप से रखा जाएगा। राम चरण दुनिया के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी मोम की प्रतिमा में उनका पालतू कुत्ता ‘राइम’ भी शामिल है। अनावरण के दौरान राम चरण ने ‘राइम’ के साथ फोटोग्राफरों के लिए पोज दिए। लोग ‘राइम’ की क्यूटनेस पर फिदा हो गए। पैन इंडिया स्टार राम चरण लंदन से लौटने के बाद फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।
इसमें उनके साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। फिल्म के डायरेक्शन की कमान बुची बाबू सना के हाथों में है। संगीत दिग्गज कंपोजर एआर रहमान ने दिया है। राम चरण की पिछली फिल्म पिछले साल आई 'गेम चेंजर' थी। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चला पाई।