खुशखबरी : विराट की हुई अनुष्का, देखे तस्वीरे

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की। शाम से ही मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दोनों की शादी की खबरें चल रही थी, अब इसकी पुष्टि हो गई है। हालांकि शादी में केवल करीबी परिवार वाले और दोस्त ही शामिल हुए लेकिन ये कपल अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को 2 रिसेप्शन पार्टियां देगा। पहली रिसेप्शन पार्टी दिल्ली में दिसम्बर और दूसरी मुंबई में 26 दिसम्बर के दिन होनी है।

वही विराट कोहली ने ट्वीट किया, 'आज हम दोनों ने हमेशा के लिए प्रेम के बंधन में बंधे रहने का वादा किया है। हम आपसे यह जानकारी साझा करते हुए सचमुच बहुत आनंदित हैं।दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद। यही संदेश अनुष्का शर्मा ने भी ट्वीट किया। दिसंबर में दिल्ली से लौटने के बाद ये नवविवाहित जोड़ा अपने नए घर वरली मुंबई में शिफ्ट हो जाएगा।