सामने आया अंकल का एक और वीडियो, अब किया 'चढ़ती जवानी' पर जबरदस्त डांस, देखे वीडियो

इस समय सोशल मीडिया पर अंकल का डांस विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले उनका एक विडियो आया था जिसमे उन्होंने फिल्म खुदगर्ज का गाना 'आप के आ जाने से' पर डांस किया। एक ही दिन में लाखों लोगों ने उनका ये वीडियो शेयर किया। लोगों ने उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया था। अंकल का गोविंदा स्टाइल खूब पसंद आया।

अब अंकल का दूसरा वीडियो सामने आया है जिसमें वो 'चढ़ती जवानी' पर डांस कर रहे हैं। ये वीडियो उसी पार्टी का है जिसमें उन्होंने पहले परफॉर्मेंस दिया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकल डांस कर रहे हैं और पास में ही आंटी खड़ी हैं। लेकिन इस बार उन्होंने भी डांस किया और अंकल का पूरा साथ दिया। अगले ही दिन फेसबुक पर ये वीडियो वायरल हो गया। सामने बैठे दोस्तों और रिश्तेदारों ने उनके डांस को खूब पसंद किया और वीडियो रिकॉर्डिंग की। सोशल मीडिया पर भी उनके डांस को काफी पसंद किया जा रहा है।